{"_id":"5b26ad6b4f1c1bf76e8b88a3","slug":"61529261419-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से घर-घर खोजे जाएंगे टीबी मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से घर-घर खोजे जाएंगे टीबी मरीज
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के तहत दूसरे चरण में फिर से हाथरस में आज सोमवार से सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत घर-घर जाकर टीवी रोगियों की खोज की जाएगी।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एएस वशिष्ठ ने बताया कि सोमवार से पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान में 67 टीमें जिले भर में घर-घर जाकर टीबी रोगियों को खोजेंगी। संभावित रोगियों के बलगम के नमूने एकत्रित किए जाएंगे।
अभियान के तहत एक लाख 70 हजार की आबादी को आच्छादित किया जाएगा। एक टीम एक दिन में 50 घरों का भ्रमण करेगी। अभियान को सफल बनाने के लिए रोड शो के जरिए भी गली मोहल्लों में जागरूकता जगाई गई है। लोगों को काफी अच्छा रेस्पांस देखने को मिला है। अभियान चलाए जाने के लिए रविवार को सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया।