{"_id":"59c2ac254f1c1b8b688b5a81","slug":"61505930277-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के लिए पांच अावेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के लिए पांच अावेदन
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
Updated Wed, 20 Sep 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के लिए बुधवार को पांच कार्यकर्ताओं ने अपने आवेदन पार्टी की ओर से नियुक्त किए गए जिला निर्वाचन अधिकारी जगदीश नारायण शर्मा को सौंपे। इनमें वर्तमान जिलाध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित, शरद उपाध्याय नंदा, पुष्पेंद्र फौजदार, सुरेश दीक्षित शामिल रहे। उपाध्यक्ष पद के लिए डॉ. जहरुद्दीन पीरजादा, रमेश सिंह चौहान, सत्यप्रकाश शर्मा, शशांक पचौरी ने आवेदन किया। कोषाध्यक्ष पद के लिए संजीव आंधीवाल, निशांत उपाध्याय ने आवेदन किया।
विज्ञापन
पार्टी के मोहनगंज स्थित जिला कार्यालय पर दिन भर गहमागहमी रही। आवेदन देने के लिए दिन भर आवेदकों का तांता लगा रहा। दावेदार अपने साथ समर्थकों की फौज लेकर पहुंचे थे। जिला निर्वाचन अधिकारी के सामने सभी ने शक्ति प्रदर्शन भी किया। नारेबाजी कर अपने दावेदाराें का हौसला भी बढ़ाया। दिन भर जिला कार्यालय पर शक्ति प्रदर्शन के हालात रहे।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी दावेदारों से साफ कह दिया कि सभी पहलुओं पर विचार करने और सभी कार्यकर्ताओं से सलाह-मशविरा करने के बाद ही जिलाध्यक्ष के बारे में सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाएगा। किसी ऐसे चेहरे को कमान दी जाएगी, जोकि संगठन को मजबूत स्थिति में पहुंचा सके और कार्यकर्ताओं को एकजुट रखते हुए काम कर सके।
विज्ञापन