{"_id":"5957e5624f1c1b262d8b4991","slug":"61498932578-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़े का नमूना लिया, वासी समोसे-पनीर को फिंकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़े का नमूना लिया, वासी समोसे-पनीर को फिंकवाया
Updated Sat, 01 Jul 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
एफडीए की टीम ने शनिवार को सासनी गेट चौराहे से वार्ष्णेय मिष्ठान भंडार की दुकान से पेड़े का नमूना संग्रहीत किया। यहां टीम ने बासी समोसों और पनीर को फिंकवाया। दुकान का निरीक्षण करने के दौरान कई खामियां मिलीं, जिन्हें दूर करने की हिदायत दी गई।
डीओ डॉ. श्वेता सैनी के निर्देशन में चलाए गए अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी हरींद्र सिंह और एफएसओ राकेश कुमार ने यह कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान दुकान पर एक दिन पहले से ही कच्चे समोसे तैयार होते मिले। बासी समोसों को फिंकवाया गया। इसके अलावा पांच किलो खराब गुणवत्ता वाले पनीर को भी फिंकवाकर नष्ट कराया। फ्रिज के अंदर भी काफी गंदगी मिली।
दुकानदार को चेतावनी दी गई कि उसी दिन समोसे बनाए जाएं, जिस दिन बेचे जाएं। इसके अलावा बिक्री वाली सभी खाद्य वस्तुओं को नियमानुसार ही बेचा जाए।