{"_id":"6037d7d979fe08328f48eec5","slug":"60-year-old-mohan-singh-won-three-gold-medals-in-5-10-and-1500-meters-race","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 की उम्र पार कर चुके मोहन ने जीते तीन गोल्ड मेडल, 5-10 और डेढ़ हजार मीटर दौड़ में हासिल की उपलब्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 की उम्र पार कर चुके मोहन ने जीते तीन गोल्ड मेडल, 5-10 और डेढ़ हजार मीटर दौड़ में हासिल की उपलब्धि
Thu, 25 Feb 2021 10:31 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद (हाथरस)
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद (हाथरस)
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 25 Feb 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
मोहन सिंह आर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतिभा के लिए उम्र कोई मायने नहीं रखती। यदि मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो कोई भी उपलब्धि हासिल की जा सकती है। इसका ताजा उदाहरण गांव मंस्या के रहने वाले मोहन सिंह आर्य हैं। भले ही मोहन सिंह 60 की उम्र को पार कर चुके हैं, लेकिन आज भी उनकी प्रतिभा को देखकर लोग दांतो तले उंगली दबा लेते हैं।
विज्ञापन
लखनऊ के चारबाग के उत्तर रेलवे स्टेडियम में 30वीं उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2021, 24 और 25 फरवरी तक चली, जिसमें जिले की सादाबाद तहसील के गांव मंस्या खुर्द निवासी मोहन सिंह आर्य पुत्र फूल सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने 10,000 मीटर, 5,000 मीटर और 1500 मीटर की तीनों दौड़ में गोल्ड मेडल जीतकर करके अपने गांव, तहसील और जिले का नाम रोशन किया है। इससे पूर्व भी वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक मेडल हासिल कर देश का नाम रोशन कर चुके हैं।
विज्ञापन
मोहन सिंह बीएसएनएल से रिटायर्ड लेखाकार हैं और एथलेटिक्स का कई बार हिस्सा बन चुके हैं। फिलहाल, वह गांव में रहकर खेती कर रहे हैं और रोजाना सुबह-शाम कई किमी तक दौड़ लगाते हैं। मोहन सिंह आर्य ने बताया कि अब वह 20 मार्च से 24 मार्च तक छत्तीसगढ़ में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे।