फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   57 police officer Transfer in the District hathras

जिलेभर में 57 दरोगाओं के तबादले

Sat, 08 Jul 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Sat, 08 Jul 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
 57 police officer Transfer in the District hathras
police
एसपी घुले सुशील ने शुक्रवार को 57 दरोगाओं का तबादला कर बड़ा उलटफेर कर दिया। थानों की कमान संभालने वाले एसओ और इंस्पेक्टरों को फिलहाल नहीं छेड़ा गया है। केवल हसायन थाने का चार्ज अब सासनी के एसएसआई प्रवीन कुमार संभालेंगे।    
विज्ञापन

मालूम हो कि चंद रोज पहले ही सिपाहियों का तबादला किए जाने के बाद हाल ही में 33 मुंशियों को भी इधर से उधर किया गया था। सूबे में अपराध रोकने में नाकाम साबित हो रही पुलिस को सशक्त और कारगर बनाने के लिए थानों में डटे दरोगा और सिपाहियों को दूसरे थानों में भेजा जा रहा है। एसपी घुले सुशील ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद पहली बार इतना बड़ा उलटफेर किया है। जगवीर सिंह को आगरा रोड चौकी, एसपी के पीआरओ रहे उमेश शर्मा को मुरसान गेट चौकी, दूसरे पीआरओ मनोज शर्मा को मेंडू गेट चौकी, आशीष यादव को सादाबाद गेट चौकी, रामदास पचौरी को दाऊजी चौकी, वेदपाल सिंह को लाला का नगला चौकी, डिप्टी सिंह और लोहर सिंह को सदर कोतवाली में तैनाती दी गई है।    
विज्ञापन

  
घनेंद्र शर्मा को फैक्ट्री एरिया, मुरसान में टैंकर छोड़े जाने को लेकर एसओ से विवाद के कारण चर्चा में आए शैलेंद्र प्रताप सिंह को मंडी समिति चौकी, यशपाल सिंह, पूनम जादौन, अवधेश कुमार, सुशील कुमार को थाना हाथरस गेट में तैनात किया गया है। राम कुमार, गणेश दत्त शर्मा, नजीब अहमद खां को सासनी थाने में स्थानांतरित किया गया है। महेश गौतम को सासनी कस्बा चौकी, अजय कुमार को हनुमान चौकी, महेशपाल सिंह को खंडेलवाल चौकी, देवेंद्र कुमार को गुहाना चौकी और रामाधार यादव को सासनी की देदामई चौकी का जिम्मा दिया गया है। साहब सिंह को हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र की मेंडू, नागेंद्र सिंह को लाड़पुर, संजयपाल राघव को पुरा, कमल किशोर को केशोपुर, प्रमोद कुमार को अगसौली चौकी का जिम्मा दिया गया है वहीं कमल सिंह और राघवेंद्र सिंह को थाना हाथरस जंक्शन में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 हरीशंकर शर्मा को सिकंदराराऊ की पुरदिलनगर, सत्यपाल सिंह को वाजिदपुर, सुरेंद्र कुमार शर्मा को पोरा चौकी का इंचार्ज बनाया गया है। ललित कुमार और वैश अहमद की तैनाती सिकंदराराऊ थाने में रहेगी। सुशील चंद्र को हसायन की जरैरा चौकी का कार्यभार सौंपा गया है। वहीं हिंदू जागरण मंच की कार्यकर्ता से अभद्रता करने के आरोपी दरोगा जितेंद्र प्रताप सिंह, योगेंद्र सिंह और राजेश यादव को हसायन थाने में तैनाती दी गई है। रनवीर सिंह को सादाबाद कस्बा, रमाकांत शर्मा को गोविंदपुर और विजय सिंह को वहरदोई चौकी का जिम्मा सौंपा गया है। रामगोपाल सिंह, इजहार अहमद, संजीव कुमार त्यागी, फारुख अहमद और देवदत्त को सादाबाद थाने में नियुक्त किया गया है। वहीं सहपऊ में हाथरस गेट थाने में तैनात रहे अंडर ट्रेनिंग दरेागा धर्मेंद्र गोस्वामी और मोहित राणा को सहपऊ भेजा गया है। एसआई कोमल सिंह और राजवीर सिंह को सहपऊ थाने में तैनाती मिली है। 



राममूल शर्मा और नैम सिंह को चंदपा और विनोद चंद्र मिश्र का तबादला मुरसान के लिए किया गया है। रामजीलाल को चंदपा से मुरसान की कलक्ट्रेट चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed