फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   नॉन एपिक पहचान पत्र का मतदाताओं ने किया मतदान में प्रयोग

नॉन एपिक पहचान पत्र का मतदाताओं ने किया मतदान में प्रयोग

Mon, 29 Apr 2019 12:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
नॉन एपिक पहचान पत्र का मतदाताओं ने किया मतदान में प्रयोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस संसदीय सीट पर यहां मतदाताओं ने मतदान के लिए सर्वाधिक नान एपिक कार्डो का प्रयोग किया है। यह आकंड़े जिला प्रशासन के है। भले ही जिला प्रशासन लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदाता पहचान पत्र का दावा कर रहा हो,लेकिन मतदान के दौरान पहचान पत्रों का प्रयोग आधे भी मतदाताओं ने नहीं किया।

मतदान के दौरान ज्यादातर मतदाता आधार या अन्य विकल्पों से मतदान किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार जनपद में शत प्रतिशत मतदाताओं को एपिक कार्ड (मतदाता पहचान पत्र) दिए जा चुके हैं। लेकिन मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता पहचान पत्र की अनिवार्यता समाप्त करते हुए मतदान के लिए 16 विकल्प दिए थे।
विज्ञापन


जनपद में दूसरे चरण में कुल 1857192 मतदाताओं के सापेक्ष केवल 402766 मतदाताओं ने ही मतदान के दौरान मतदाता पहचान पत्र का प्रयोग किया है। शेष मतदाताओं ने पहचान के लिए आधार कार्ड या अन्य विकल्पों का सहारा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोकसभा क्षेत्र में कुल मतदाता- 1857192
लोकसभा क्षेत्र में पड़े कुल मत-1143479
विधान सभा बार एपिक व नॉन एपिक कार्ड का ब्यौरा
विधान सभा क्षेत्र एपिक कार्ड से मतदान नॉन एपिक कार्ड से मतदान
हाथरस 90948 157696
सादाबाद 67403 146576
सिकंदराराऊ 68439 152883
छर्रा 83762 141439
इगलास 92211 142022
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed