फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   कॉमेडियन से मिलने को उतावले लोगों ने किया हंगामा

कॉमेडियन से मिलने को उतावले लोगों ने किया हंगामा

Mon, 01 Oct 2018 12:46 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
कॉमेडियन से मिलने को उतावले लोगों ने किया हंगामा
हेडिंग
विज्ञापन

कलाकारों से मिलने को उतावले लोगों ने किया हंगामा
क्रासर
पुलिस से हुई धक्का-मुक्की ने पुलिस ने फटकारी लाठियां
मेला श्रीदाऊजी महाराज में भी उमड़ी भीड़, जमकर शोर-शराबा
अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस। मेला पंडाल में लॉफ्टर शो में भाग लेने आए कामेडियन को देखने के लिए रविवार की देर शाम काफी लोग शहर के आगरा रोड स्थित एक होटल के बाहर एकत्रित हो गए और इस दौरान वहां काफी अव्यवस्था फैल गई। यह कलाकार इससे पहले इसी होटल में ठहरे थे। इस दौरान काफी धक्का-मुक्की हुई। कई बार पुलिस ने लाठिया लेकर लोगों को दौड़ाया।

बाद में फिल्मी दुनिया के जाने-माने कॉमेडियन असरानी व अन्य कॉमेडी कलाकारों से साथ सेल्फी लेने में खुद पुलिसकर्मी ही मशगूल हो गए। कई बार लोगों ने इनके पास पहुंचने की कोशिश की लेकिन उन्हें वहां से खदेड़ दिया गया। देर रात तक यही सिलसिला जारी रहा और लोग फिल्मी व टीवी धारावाहिकों के मशहूर कामेडियनोें की निकटता पाने के लिए खासे उतावले दिखे। इस दौरान काफी हंगामा भी हुआ। यही नहीं हंगामे के चलते यह कलाकार मीडिया से भी बात नहीं कर सके। इधर, जब असरानी के अलावा भाभी जी घर पर हैं के हप्पू सिंह, गुलफाम कली और अन्य कलाकार मेला श्रीदाऊजी महाराज में पहुंचे तो वहां भी भीड़ अनियंत्रित हो गई। पुलिस को भीड़ को संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान वहां काफी शोर-शराबा हुआ और शोर-शराबे के बीच ही कार्यक्रम ही शुरू हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed