{"_id":"5bae7098867a557f02567e79","slug":"51538158744-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएलओ ड्यूटी के नाम पर शिक्षामित्रों का हो रहा उत्पीडन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएलओ ड्यूटी के नाम पर शिक्षामित्रों का हो रहा उत्पीडन
Updated Fri, 28 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
हेडिंग
बीएलओ ड्यूटी के नाम पर शिक्षामित्रों का उत्पीड़न
क्रासर
शिक्षामित्रों ने बीएसए दफ्तर पर नारेबाजी के बीच किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस। बीएलओ ड्यूटी के नाम पर शिक्षामित्रों का उत्पीड़न हो रहा है। किसी भी शिक्षामित्र को कहीं भी भेजा जा रहा है। यह बातें शिक्षामित्रों ने बीएसए दफ्तर पर नारेबाजी करते हुए कहीं और आंदोलन करने की चेतावनी दी।
शिक्षामित्र संयुक्त मोर्चा द्वारा शुक्रवार को बीएसए दफ्तर पर नारेबाजी की गई। जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पचहरा के नेतृत्व में शिक्षामित्र बीएसए दफ्तर पर पहुंचे। यहां पर विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि शिक्षामित्रों को बीएलओ की ड्यूटी में चुन-चुनकर जबरन लगाया जा रहा है, जबकि शिक्षामित्र टेट कर परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। समय का अभाव है, फिर भी विभागीय अधिकारी उन्हें परेशान करने में लगे हुए हैं। बीएलओ की ड्यूटी नहीं करने पर कार्रवाई की धमकी दी जा रही है। इन सभी बातों को लेकर शिक्षामित्रों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि उत्पीड़न बंद नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर गिरीश सेंगर, भानुप्रताप, प्रमोद कुमार निगम, पूनम, सावित्री, नीतू सिंह, रेखारानी, मिथलेश, सुमन, तृप्ति सिंह, महेश संघर्षी, विपिन मदनावत, राजबहादुर, नरेंद्र, मुन्नालाल आदि मौजूद थे।