{"_id":"5b9ea0c1867a55013b1108f5","slug":"51537122497-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में डलेगी 35 किलोमीटर की बंच कंडक्टर लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में डलेगी 35 किलोमीटर की बंच कंडक्टर लाइन
Updated Sun, 16 Sep 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। शहर में 35 किलोमीटर की नई बंच कंडक्टर लाइन डाली जाएगी। शहर के कई इलाकों को बिजली अधिकारियों ने चिन्हित कर लिया है। इन इलाकों की जर्जर लाइनें जल्द बदली जाएंगी। ओढ़पुरा बिजली कार्यालय से लाइन बदलने का प्रस्ताव मुख्य अभियंता दफ्तर अलीगढ़ भी पहुंच गया है। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद लाइन बदलने का काम शुरू होगा।
इससे लोगों को आने वाले दिनों में बिजली संकट से छुटकारा मिलेगा। बता दें कि कई साल पहले बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए आरएपीडीआरपी के तहत बंच कंडक्टर की लाइन डाली गई। कटिया डालने या फिर फॉल्ट के कारण लाइनें जर्जर हो र्गइं। इस कारण लोगों को आए-दिन बिजली संकट झेलना पड़ता है।
लाइन डालने का प्रस्ताव भेजा अलीगढ़
शहर के लाला नगला, नाई नगला, नवीपुर कलां, नवीपुर खुर्द, रमनपुर, कैलाश नगर सहित कई इलाकों में जर्जर लाइन को हटाकर नई करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से 35 किलोमीटर नई बंच कंडक्टर लाइन डाली जाएगी। नई लाइन डलने से करीब शहर के 15 हजार लोगों को पर्याप्त बिजली मिलेगी। बिजली अधिकारियों ने लाइन बदलने का प्रस्ताव मुख्य अभियंता ऑफिस को भेज दिया है।
विज्ञापन
-----------
शहर के कई इलाकों में जर्जर लाइन को बदला जाएगा। करीब 35 किलोमीटर बंच कंडक्टर की नई लाइन डलेगी। इसका प्रस्ताव चीफ ऑफिस भी पहुंच गया है।
-हरीओम सोनी, एसडीओ यूपीपीसीएल।