{"_id":"5b2fe60e4f1c1bfa6e8b9ad1","slug":"51529865742-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथों पर बीएलओ ने पढ़कर सुनाई मतदाता सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथों पर बीएलओ ने पढ़कर सुनाई मतदाता सूची
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
फोटो युक्त विधानसभा निर्वाचन नामावलियों को रविवार को बीएलओ ने बूथों पर पहुंचकर मतदाताओं का पढ़कर सुनाया। इस दौरान मतदाताओं ने अशुद्धियों को लेकर बड़े पैमाने पर आपत्तियां की है। जिनका आने वाले समय में निस्तारण किया जाएगा।
चुनाव आयोग ने विधान सभा निर्वाचन की फोटो युक्त नामावलियों को बूथों पर मतदाताओं को पढ़कर सुनाने के लिए निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के अनुपालन में आज जिले की तीनों विधान सभाओं के 1100 से अधिक बूथों पर बीएलओ ने उपस्थित रहकर मतदाताओं को फोटोयुक्त निर्वाचन नावालियों को पढ़कर सुनाया गया।
इस दौरान मतदाताओं ने आपत्तियां भी दाखिल की। इनमें कुछ मतदाताओं ने अपना नाम बढ़ाने, कुछ ने अपने नाम व पिता का नाम शुद्ध करने एवं कुछ स्वर्गवासी हुए मतदाताओं के नामों को मतदाता सूचियों से हटाया गया।
विज्ञापन
इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों जिनमें प्रमुख रूप से उपजिलाधिकारियों तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों ने भी बूथों पर पहुंचकर बीएलओ की उपस्थित चेक की। जहां भी बीएलओ नहीं पहुंचे थे।
उनके बारे में जिलाधिकारी को इसकी रिपोर्ट भेजे जाने का निर्णय लिया गया है। अधिकारियों ने बूथों पर अपनी उपस्थिति में आने वाले मतदाताओं से भी वार्ता कर उनकी आपत्तियों की जानकारी की। इसके बाद बीएलओ का आपत्तियों का विधिवत रूप से निस्तारण करने के आदेश जारी किए।