फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   राशन कार्ड को आधार से लिंक करने के अभियान में सुस्ती से मुसीबत

राशन कार्ड को आधार से लिंक करने के अभियान में सुस्ती से मुसीबत

Mon, 18 Jun 2018 12:16 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
राशन कार्ड को आधार से लिंक करने के अभियान में सुस्ती से मुसीबत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


जिले में राशन कार्डों को आधार नंबर से लिंक करने का काम रिकॉर्ड में तो करीब 89 फीसदी पूरा हो चुका है, लेकिन वास्तविकता में स्थिति अलग है। अभी भी बड़ी संख्या में राशनकार्ड धारकों के आधार नंबर ऑनलाइन फीड नहीं हो पाए हैं, जिससे उन्हें राशन सामग्री लेने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

कई कार्डधारकों की अंगूठा या उंगलियों की निशानी पीओएस मशीन से मैच नहीं कर पा रही है, जिससे उन्हें राशन नहीं मिल पा रहा है, जबकि कार्डधारकों का कहना है कि वह अपना आधार नंबर जमा करा चुके हैं तो फिर क्यों उन्हें राशन नहीं मिल पा रहा। इसे लेकर राशन डीलरों और ग्राहकों के बीच कई बार झगड़े की नौबत भी आ रही है। पिछले दिनों विभव नगर में डीलर और ग्राहकों के बीच हुआ झगड़ा भी इसी गफलत का नतीजा माना जा सकता है।
विज्ञापन


हालांकि आधार को लिंक अप करने का काम शत-प्रतिशत पूरा होने तक शासन ने यह व्यवस्था की है कि हर महीने की 25 और 26 तारीख को ऐसे कार्डधारकों को राशन वितरण किया जाएगा, जिनकी बायोमैट्रिक पहचान साबित नहीं हो पा रही है। उन्हें राशन डीलर के यहां अपनी आईडी दिखानी होगी, जिससे संतुष्ट होने के बाद डीलर उन्हें राशन सामग्री दे देंगे, लेकिन डीलरों का कहना है कि कार्डधारक इतने दिन सब्र करने के लिए तैयार नहीं हो रहे और झगड़ा करने पर आमादा हो रहे हैं। राशन डीलरों ने आधार नंबरों की फीडिंग का काम जल्द से जल्द पूरा करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
जिन लोगों की अंगूठा निशानी पीओएस मशीन से मैच नहीं कर रही हैं, वह 25 और 26 तारीख को डीलर के यहां कोई एक आईडी प्रूफ दिखाकर राशन प्राप्त कर सकते हैं। जो आधार नंबर अब तक मिल चुके हैं, उनकी फीडिंग का काम तेजी से कराया जा रहा है।
- सुरेंद्र कुमार यादव, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed