फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   500 houses lost electricity for 15 hours due to transformer blowing

Hathras News: ट्रांसफॉर्मर फुंकने से 15 घंटे गुल रही 500 घरों की बिजली, परेशान रहे लोग

Fri, 19 Jul 2024 05:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Fri, 19 Jul 2024 05:37 AM IST
सार

ओवरलोडिंग के चलते यह ट्रांसफॉर्मर फुंक गया, जिससे इन घरों की बिजली ठप हो गई। लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कूलर, पंखा और एसी शोपीस बने रहे। देर रात होते-होते अधिकांश घरों में इन्वर्टर भी ठप हो गए। रात में लोग चैन से सो नहीं सके।

विज्ञापन
500 houses lost electricity for 15 hours due to transformer blowing
मोहल्ला रमनपुर में लगाया गया अस्थायी ट्रांसफॉर्मर - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस के मोहल्ला रमनपुर स्थित बीसएस दफ्तर के पास लगा 400 केवी का ट्रांसफॉर्मर 17 जुलाई की रात को फुंक गया। इस कारण रमनपुर सहित आसपास के आधा दर्जन गली-मोहल्ले के लगभग 500 घरों की बिजली करीब 15 घंटे से अधिक समय तक ठप रही। बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला रमनपुर स्थित बीएसए कार्यालय के पास 400 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ है। इससे मोहल्ला रमनपुर, महादेव मोहल्ला, सियाराम कॉलोनी, मुखिया गली के करीब 500 घरों को विद्युत आपूर्ति होती है। 17 जुलाई की रात को ओवरलोडिंग के चलते यह ट्रांसफॉर्मर फुंक गया, जिससे इन घरों की बिजली ठप हो गई। लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कूलर, पंखा और एसी शोपीस बने रहे। देर रात होते-होते अधिकांश घरों में इन्वर्टर भी ठप हो गए। रात में लोग चैन से सो नहीं सके।
विज्ञापन


सुबह लोगों के घरेलू कामकाज में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। पानी के लिए लोगों को गली-मोहल्ले में लगे हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा। सुबह विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए और फुंके हुए ट्रांसफॉर्मर के बारे में जानकारी ली। दोपहर में ट्रांसफॉर्मर की ट्रॉली लगवाकर आपूर्ति को बहाल कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

17 जुलाई की रात को आठ बजे बिजली गई है। पूरी रात बिजली नहीं आई। रात में बिना बिजली के चैन से सो भी नहीं सके।-मनोज कुमार निवासी सियाराम कॉलोनी।


पहले से ही रात और दिन में हो रही बिजली कटौती की वजह से काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बुधवार को भी पूरी रात बिजली गुल रही। -भोला निवासी रमनपुर।
बिजली गुल रहने से पहले रात में चैन से सो नहीं सके तो सुबह पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। पानी की भी परेशानी झेलनी पड़ी।-एसपी सिंह निवासी रमनपुर।
पूरी रात बिजली नहीं आई। रात में इन्वर्टर भी ठप हो गए। बिजली संकट की वजह से भीषण गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।-लक्ष्मण सिंह पौरुष निवासी रमनपुर।
मोहल्ला रमनपुर में लगे 400 केवी के ट्रांसफॉर्मर में बुधवार की रात को खराबी आ गई। जानकारी होने पर खराब ट्रांसफॉर्मर के स्थान पर ट्रांसफॉर्मर की ट्रॉली लगवाकर आपूर्ति को बहाल कर लिया गया।-ब्रजेश कुमार, अवर अभियंता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed