{"_id":"6489f7f15aa992a3ce03b245","slug":"44-blood-donors-donated-blood-for-the-sake-of-human-service-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 44 रक्तदाताओं ने मानव सेवा की खातिर किया रक्तदान, दिया स्वस्थ रहने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 44 रक्तदाताओं ने मानव सेवा की खातिर किया रक्तदान, दिया स्वस्थ रहने का संदेश
Wed, 14 Jun 2023 10:55 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 14 Jun 2023 10:55 PM IST
सार
स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए डब्लूएचओ ने 1977 से 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। रक्तदान करने से हार्ट अटैक और कैंसर की संभावना भी कम होती है। हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। स्किन एलर्जी में भी लाभ मिलता है।
विज्ञापन
रक्तदान शिविर में मौजूद सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, सांसद प्रतिनिधि राजेश गुड्डू व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले बागला जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 44 महादानियों ने पूरे उत्साह के साथ मानव सेवा की खातिर रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिविर का शुभारंभ सिकंदराराऊ के विधायक वीरेंद्र सिंह राना, सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह उर्फ गुड्डू, मानव कल्याण संस्था के संस्थापक राजीव वार्ष्णेय और क्रय-विक्रय समिति के अध्यक्ष नीरेश प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया। रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रमाणपत्र दिया गया। विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने कहा कि रक्तदान करने से लीवर सही रहता है एवं अन्य कई बीमारियों के होने का खतरा कम रहता है। हमारे द्वारा दान किए गए रक्त से किसी बीमार और दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को नवजीवन मिलता है।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए डब्लूएचओ ने 1977 से 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। रक्तदान करने से हार्ट अटैक और कैंसर की संभावना भी कम होती है। हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। स्किन एलर्जी में भी लाभ मिलता है। सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह ने कहा कि हम रक्त की पूर्ति किसी अन्य रूप में नहीं कर सकते हैं। अनेक लोगों की मृत्यु रक्त के अभाव में हो जाती है, इसलिए रक्तदान अवश्य करना चाहिए। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सूर्य प्रकाश ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन रक्तदान के लिए जो मुहिम चला रहा है, वह सराहनीय है।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी रीता सिंह ने भी रक्तदान किया। इस मौके पर जोगेंद्र सिंह, रावेंद्र सिंह, श्याम सुंदर राना, प्रमोद दहलवी, श्याम अग्निहोत्री, चंद्रवीर सिंह, विशाल पाथरे, अशोक ईशू, अजय रावत, हेमंत गोस्वामी, अभिषेक गोयल, अरविंद दिवाकर आदि मौजूद रहे।