{"_id":"5cc5f719bdec22071c2de567","slug":"41556477721-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब इंटरमीडिएट पास के बाद आगे की पढ़ाई की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब इंटरमीडिएट पास के बाद आगे की पढ़ाई की चिंता
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने बाद विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई की चिंता सता रही है। यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम आ चुका है। कुछ दिनों में सीबीएसई का भी परिणाम आ जाएगा। विद्यार्थी अपने बड़ों व सहयोगियों से आगे की पढ़ाई के लिए सलाह ले रहे हैं।
यूपी बोर्ड परीक्षा का शनिवार को परिणाम आ गया। इस परीक्षा में इंटरमीडिएट के 11,129 विद्यार्थी पास हुए हैं। जिनमें 53,07 छात्राएं व 58,22 छात्र हैं। इन विद्यार्थियों को रिजल्ट आते ही अपनी आगे की पढ़ाई की चिंता होने लगी है। इनके अलावा सीबीएसई का रिजल्ट आने में अभी कुछ ही समय बचा है, लेकिन वहां पर भी इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई की चिंता है, तभी तो तमाम विद्यार्थियों ने तो दूसरे शहरों में मौजूद अच्छे कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा भी दी है।
विद्यार्थी आगे की पढ़ाई को लेकर अपने बड़ों व सहयोगियों से सलाह ले रहे हैं। वहीं कोचिंग सेंटर संचालक भी सक्रिय हो गए हैं। वे इन दिनों इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को रिझाने का भरसक प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए वह विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप का भी प्रलोभन दे रहे हैं।