{"_id":"5c7c21bfbdec22736a76aa05","slug":"41551638975-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्पयालय ने बालाजी महाराज कॉलेज से परीक्षा केंद्र किया समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्पयालय ने बालाजी महाराज कॉलेज से परीक्षा केंद्र किया समाप्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अभी डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की परीक्षा शुरू हुई हैं और विश्वविद्यालय ने परीक्षा केंद्रों में फेरबदल भी करना शुरू कर दिया गया। सासनी के बालाजी महाराज डिग्री कॉलेज के परीक्षा केंद्र को समाप्त कर दिया गया है, जबकि सिकंदराराऊ के नोडल केंद्र से एक परीक्षा केंद्र को बागला कॉलेज से जोड़ दिया गया है।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की सत्र परीक्षा एक मार्च से शुरू हुई है। इसे लेकर जिले में चार नोडल केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें हाथरस के बागला और सरस्वती डिग्री कॉलेज, सिकंदराराऊ के महाराणा प्रताप डिग्री कॉलेज और सादाबाद के एक डिग्री कॉलेज को नोडल केंद्र बनाया गया है। जिलेभर के डिग्री कॉलेजों का परीक्षा केंद्र एक-दूसरे के डिग्री कॉलेज को बनाया बनाया गया है। अब इन परीक्षा केंद्रों में विश्वविद्यालय ने फेरबदल करना शुरू कर दिया है।
बागला डिग्री कॉलेज के प्राचार्य मेजर राजकमल दीक्षित ने बताया कि सासनी के बालाजी महाराज डिग्री कॉलेज के परीक्षा केंद्र को विश्वविद्यालय ने समाप्त कर दिया है। यहां पर कृष्णा कॉलेज नगला हेमराज और एचएस डिग्री कॉलेज के विद्यार्थी परीक्षा दे रहे थे। अब इनके लिए कौन सा परीक्षा केंद्र बनाया गया है, इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है। वहीं सिकंदराराऊ के नोडल केंद्र से लौंगश्री देवी डिग्री कॉलेज नगला आल को हटाकर बागला डिग्री कॉलेज के नोडल केंद्र से जोड़ दिया गया है।