फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   निरीक्षणयान से नहीं उतरे जीएम, अधिकारी रहे अलर्ट

निरीक्षणयान से नहीं उतरे जीएम, अधिकारी रहे अलर्ट

Fri, 21 Sep 2018 11:45 PM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षणयान से नहीं उतरे जीएम, अधिकारी रहे अलर्ट
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल शुक्रवार को हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर निरीक्षणयान से पहुंचे, लेकिन वह स्टेशन पर नहीं उतरे। हालांकि निरीक्षण को लेकर अधिकारी अलर्ट रहे। अचानक बदले कार्यक्रम के तहत वह मेंडू रेलवे स्टेशन पहुंच गए और यहां का निरीक्षण किया। स्टेशन का हाल जानने के साथ कर्मियों की समस्याओं को सुना। स्टेशन पर हो रहे पौधरोपण से खुश जीएम ने एक कर्मी को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित भी किया।

पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम अतुल अग्रवाल निरीक्षणयान में कासगंज से चले कि यहां रेलवे के अधिकारी सतर्क हो गए। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उनको सिटी रेलवे स्टेशन का करीब 20 मिनट तक निरीक्षण करना था, लेकिन अचानक कार्यक्रम में बदलाव हो गया। दोपहर को 11 बजकर 57 बजे जीएम का निरीक्षणयान सिटी स्टेशन पर आकर रुका, लेकिन वह निरीक्षणयान से उतरे नहीं। वह मेंडू स्टेशन पर उतर गए। उन्होंने स्टेशन के संचालन रूम का हाल जाना। वहां तैनात स्टेशन मास्टर से संचालन के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन


उसके बाद वहां लगे हैंडपंप, साफ-सफाई और पौधरोपण को भी देखा। निरीक्षण के दौरान स्थिति संतोषजनक रही। पौधरोपण से खुश होकर जीएम ने कीमैन रामप्रकाश को प्रोत्साहन राशि भी दी। मेंडू स्टेशन के फोटो भी लिए। इस दौरान वहां कर्मियों ने सबमर्सिबल लगवाने की मांग की। उन्होंने जल्द पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा स्टेशन पर अधूरे टिनशेड के बारे में पीडब्ल्यूआई को निर्देश दिए। करीब 20 मिनट तक स्टेशन का हाल जानने के बाद वह निरीक्षणयान में सवार होकर आगे निकल गए। जीएम के निरीक्षण से रेलवे अधिकारियो में खलबली मची रही।। जीएम के मथुरा रवाना होने के बाद रेलवे अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
स्टेशन को चमकाने में जुटे रहे कर्मी
हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर जीएम के आगमन को लेकर कर्मी सुबह से स्टेशन को चमकाने में जुटे रहे। प्लेटफार्म की रंगाई-पुताई और स्टेशन पर कार्यालयों के बाहर लगे बाहर बोर्ड को चमकाने में कर्मी व्यस्त रहे। स्टेशन पर चर्चा यह भी रही कि अचानक कार्यक्रम में बदलाव हो गया। इस कारण मेंडू स्टेशन का निरीक्षण किया है। वह हाथरस में नहीं उतरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed