{"_id":"605643548ebc3ed82f3ce20b","slug":"39-marriaged-in-group-marriage-ceremony-sadabad-news-ali259137610","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौहार्दपूर्ण माहौल में हुआ 39 वर-वधुओं का विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौहार्दपूर्ण माहौल में हुआ 39 वर-वधुओं का विवाह
विज्ञापन
पंचायतीराज मंत्री को प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत करते एआरबी गौतम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के चेयरमै?
- फोटो : SADABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आरबीएस गौतम फार्मेसी कॉलेज सादाबाद में 39 जोड़ों की सामूहिक शादी सौहार्दपूर्ण माहौल में हुआ। कार्यक्रम में सभी वर-वधुओं के लिए अलग-अलग हवन कुंड की व्यवस्था की गई थी। आरबीएस गौतम फार्मेसी कॉलेज सादाबाद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह आयोजन का शुभारंभ जनपद के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने किया। उन्होंने नवदांपत्य को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत गरीब व्यक्ति असहाय लोगों का विवाह कराया जा रहा है। सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सभी समुदाय एवं धर्मों के पात्र लाभार्थियों का विवाह कराया जा रहा है। इस योजना से गरीबों को लाभ पहुंचा है। इस विवाह समारोह में सभी लोगों का आपसी सामंजस्य तथा एक दूसरे के प्रति लगाव को दर्शाता है। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने नवविवाहित लाभान्वित वर एवं वधू को मंगलमय जीवन के लिये शुभकामनाएं दी।
उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशों के तहत इस योजना से लाभान्वित सभी नवविवाहित युगल को 35 हजार रुपये व 10 हजार रुपये धनराशि का सामान प्रदान किया गया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी आरबी भास्कर, अपर जिलाधिकारी वि/रा जेपी सिंह, परियोजना निदेशक अश्वनी कुमार मिश्र, जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी शिव कुमार, खंड विकास अधिकारी मुरसान व अन्य अतिथियों ने नवविवाहितों को आशीष वचन देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।