फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   3886 transformers blew up due to overloading

Hathras News: ओवरलोडिंग की वजह से 3886 ट्रांसफार्मर फुंके

Mon, 27 Mar 2023 01:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 27 Mar 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
3886 transformers blew up due to overloading
जिले में तमाम कोशिशों के बावजूद ओवरलोडिंग थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर से देहात तक ओवरलोडिंंग के चलते 3886 ट्रांसफार्मर ओवरलोडिंग की भेंट चढ़ गए है। इससे बिजली विभाग को 10-15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ट्रांसफार्मरों को फुंकने का मुख्य कारण जर्जर लाइनें भी है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि हाथरस जिले में दो लाख साठ हजार उपभोक्ताओं को करीब 12 हजार छोटे बड़े ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। 65 बिजलीघर हैं। शहर से देहात तक 581 किमी जर्जर लाइन हैं। लाइनों में आए दिन फॉल्ट होते हैं। लाइन शॉर्ट होने के चलते ट्रांसफार्मर भी फुंकते हैं।
विज्ञापन

पूरे साल की बात करें तो जिले भर में 3886 ट्रांसफार्मर फुंक गए हैं। इस कारण बिजली विभाग को दस से पंद्रह लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी लाइनों को दुरुस्त करने पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में वर्कशॉप जेई हरी सिंह का कहना है कि इस साल अप्रैल से 25 मार्च तक 3886 ट्रांसफार्मर फुंके हैं। ट्रांसफार्मर फुंकने का कारण जर्जर भी है। इससे विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed