{"_id":"5bb3c026867a55013c43bf8e","slug":"31538506790-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनावों में सरकार को व्यापारी दिखाएंगे आईना- कंछल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनावों में सरकार को व्यापारी दिखाएंगे आईना- कंछल
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव में सरकार को आइना दिखाएंगे व्यापारी
क्रासर
उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल प्रदेशाध्यक्ष कंछल ने सरकार पर जमकर साधा निशाना
मांगों पर सुनवाई नहीं होने पर नवंबर में फिर होगा भारत बंद
अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस। भाजपा की सरकार जब जब देश या प्रदेश में आई है, तब से उद्योग बर्बाद हो गया है। यहां भाजपा की सरकार के आने के बाद 40 फीसदी उद्योग खत्म हो गया है। आगामी लोकसभा चुनाव में व्यापारी भाजपा को आइना दिखाने का काम करेंगे। पत्रकारों से बातचीत में यह बातें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहीं। उन्होंने कहा कि सरकार को 35 प्रदेशों से पांच-पांच व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल को बुलाना चाहिए और हमारी समस्याओं के निदान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी बुलाकर बैठक करनी चाहिए, ताकि जीएसटी और आयकर आदि समस्याओं का निदान हो सके।
उन्होंने कहा कि हमारी करीब 50 मांगों के समाधान को लेकर आंदोलन चल रहा है। इसके तहत पिछले दिनों भारत बंद किया गया था। यदि जल्द ही सरकार की ओर से हमारी मांगों को लेकर विचार नहीं किया गया तो नवंबर माह में फिर से भारत बंद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इनकम टैक्स में मौखिक शक्तियां बढ़ाई गई हैं, उन्हें समाप्त किया जाए। जीएसटी के तहत व्यापारी पर प्रशासनिक स्तर से 10 हजार रुपये से ज्यादा का जुर्माना नहीं लगाया जाए। उन्होंने कहा कि जिले में हींग की टेस्टिंग के लिए लैब नहीं होने की समस्या सामने आई है। जल्द ही इस समस्या के निदान को लेकर सीएम से मुलाकात की जाएगी। हींग की टेस्टिंग लैब बनाने के लिए प्रयास शुरू किया जाएगा। इस मौके पर मदन मोहन अपना वाले, अभिनव अग्रवाल, कन्हैया लाल, मोहन लाल सराफ आदि मौजूद थे।