फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   315 couples got married under samuhik vivah yojna

Hathras News: एक मंडप में 297 जोड़ों का हुआ विवाह, 18 का पढ़ा गया निकाह, दावत में खाए लजीज व्यंजन

Thu, 23 Nov 2023 10:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 23 Nov 2023 10:02 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत हाथरस में 297 जोड़ों का हिंदू रीति रिवाज व 18 जोड़ों का मुस्लिम रीति रिवाज से निकाह संपन्न हुआ। जिसके बाद लजीज व्यंजन वाली दावत हुई।

विज्ञापन
315 couples got married under samuhik vivah yojna
सामूहिक विवाह के दौरान वर वधू को आशीर्वाद देते ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बागला कॉलेज के खेल मैदान में 315 वर-वधू का सामूहिक विवाह हुआ। अतिथियों ने नवविवाहित वर-वधू को उनके सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 297 जोड़ों का हिंदू रीति रिवाज व 18 जोड़ों का मुस्लिम रीति रिवाज से निकाह संपन्न हुआ। 

विज्ञापन


विवाह की तैयारी
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष  सीमा उपाध्याय, विधायक सदर अंजुला माहौर व भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने कहा कि गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का शुभारंभ किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाह

विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं में प्रमुख है। इससे गरीब माता-पिता पर बेटियों की शादी का बोझ नहीं पड़ता। जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने कहा कि जनपद के सभी विकास खंडों व नगरीय क्षेत्रों से 315 जोड़ों के सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। 297 जोड़ों का हिंदू रीति रिवाज व 18 जोड़ों का मुस्लिम रीति रिवाज से निकाह हुआ। जिसके बाद लजीज व्यंजन वाली दावत हुई।

कार्यक्रम का संचालन महिला कल्याण अधिकारी मोनिका गौतम ने किया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय, परियोजना निदेशक राजेश कुमार कुरील, डीसी मनरेगा अशोक कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी सरिता सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश, जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुवराज यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी सीमा मौर्या, जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेंद्र उपाध्याय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता, अधिशासी अधिकारी लोक निर्माण विभाग, सभी खंड विकास अधिकारी आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed