{"_id":"59625bb24f1c1b83148b468c","slug":"31499618226-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में गई बसें, यहां बढ़ गई यात्रियों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले में गई बसें, यहां बढ़ गई यात्रियों की परेशानी
Updated Sun, 09 Jul 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
मुड़िया पूर्णिमा मेले के लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़
हेडिंग
मेले में गई बसें, बढ़ी यात्रियों की परेशानी
क्रासर
कई घंटे इंतजार के बाद भी नहीं मिल रही बस
ट्रेनों में भी उमड़ रही श्रद्धालुओं की जबर्दस्त भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस।
मथुरा के मुड़िया पूर्णिमा मेले में रोडवेज बसों के चले जाने से आगरा अलीगढ़ नेशनल हाइवे सहित सिकंदराराऊ सहित कई रूटों पर बसों का संकट गहरा गया है। कई घंटे खड़े होने के बाद भी यात्रियों को मजबूरी में डग्गेमार वाहनों में सफर तय करना पड़ रहा है। रविवार को भी तालाब चौराहा व बस स्टेशन पर यात्रियों को बस के लिए एक से अधिक घंटों का इंतजार करना पड़ा। इधर, गोवर्धन परिक्रमा के लिए जाने को ट्रेनों में भी यात्रियों की जबर्दस्त भीड़ रही। ट्रेनों की बोगियां ही नहीं, बल्कि छतें भी यात्रियों की भीड़ से पटी नजर आईं। जीआरपी और आरपीएफ को यात्रियों को छतों पर यात्रा करने से रोकने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
मुड़िया पूर्णिमा मेले में हाथरस डिपो सहित अन्य डिपो की बसों को भी संचालन के लिए लगाया गया है। रविवार को मेले में हाथरस डिपो की 50 बसें भेजी गईं। इससे आगरा अलीगढ़ सहित अन्य रूट पर बसों के संकट से यात्री बेहाल हो गए। इंतजार करने के बाद कोई बस आई भी तो वह हाउस फुल थी। इस वजह से डग्गेमार वाहनों में मजबूरी में यात्रियों को अपने गंतव्य तक का सफर तय करना पड़ा। बस स्टेशन इंचार्ज बीरी सिंह ने बताया कि 10 जुलाई की शाम से बसें मेले से लौटना शुरू कर देंगी। इसके बाद यात्रियों की बसों की कमी की सामना नहीं करना होगा।