278 ग्राम प्रधानों को दिलाई गई शपथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। दो तिहाई से कम ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव नहीं होने की वजह से असंगठित रह गईं ग्राम पंचायतों का मंगलवार को गठन हो गया। 279 असंगठित ग्राम पंचायतों में से 278 के प्रधानों को मंगलवार को सभी विकास खंड कार्यालय पर आयोजित समारोह में शपथ दिलाई गई। सहपऊ ब्लॉक की एक ग्राम पंचायत दो तिहाई से कम सदस्यों के कारण असंगठित ही रह गई है। गौरतलब है कि जिले की 474 ग्राम पंचायतों में से 195 ग्राम पंचायतों में ही दो तिहाई ग्राम पंचायत सदस्य चुने जा सके थे। लिहाजा चुनाव के बाद इन्हीं ग्राम पंचायतों का गठन हो सका था। मंगलवार को सातों ब्लॉकों में आयोजित समारोह में नई संगठित ग्राम पंचायतों के प्रधानों को शपथ दिलाई गई। डीएम द्वारा नामित अधिकारियों ने हर ब्लॉक पर प्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही पिछले दो महीनों से अधिकार मिलने के इंतजार में बैठे नए प्रधानों का इंतजार भी खत्म हो गया। इन ग्राम पंचायतों की खुली बैठक भी जल्द कराई जाएगी। अभी इसका शासन से कार्यक्रम नहीं मिला है।
कहां कितने प्रधानों ने ली शपथ
जिले में जिन ग्राम प्रधानों ने शपथ ली, उनमें हाथरस के 47, मुरसान के 49, सादाबाद के 36, सहपऊ के 35, सिकंदराराऊ के 33, हसायन के 28 और सासनी के 50 प्रधानों को शपथ दिलाई गई।