फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   2500 patients reached OPD of district hospital, had to wait for hours

Hathras News: जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे 2500 मरीज, घंटों करना पड़ा इंतजार

Tue, 28 Mar 2023 12:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 28 Mar 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
2500 patients reached OPD of district hospital, had to wait for hours
रविवार को अवकाश के बाद खुली जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। ओपीडी में लगभग 2500 मरीज पहुंचे। इससे लंबी कतारें लग गईं। घंटों इंतजार के बाद मरीजों को दवा मिल सकी।
विज्ञापन


भीड़ की वजह से पर्चा काउंटर पर मरीजों को लंबी कतार का सामना करना पड़ा। काफी इंतजार के बाद पर्चा बन पाया। इसके बाद चिकित्सक कक्षों के बाहर मरीजों को लाइन में लगना पड़ा। चिकित्सक से दवा लिखवाकर मरीज दवा काउंटर पर पहुंचे। दवा काउंटर भी मरीजों को लंबी लाइनें लगी थी।
विज्ञापन



- तबीयत खराब है। उपचार के लिए जिला अस्पताल आया हूं। काफी देर से लाइन में लगा हूं। नंबर आने पर दवा लेकर घर लौट जाऊंगा। - रामवीर, मरीज।

- पैर में चोट लगी है। उपचार के लिए जिला अस्पताल आया हूं। अस्पताल में आए हुए घंटों हो गए। अभी तक नंबर नहीं आया है। - राजेश, मरीज।

- पैर में चोट का उपचार कराने जिला अस्पताल आया हूं। काफी देर से लाइन में लगा हूं। अस्पताल में काफी भीड़ है। उपचार के बाद घर चला जाऊंगा। - लियाकत, मरीज।
विज्ञापन
विज्ञापन



- रविवार को अवकाश था। सोमवार को अवकाश के बाद ओपीडी खुली है। इसलिए अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई। कोशिश रहती है कि मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। - डॉ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस, बागला जिला अस्पताल हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed