फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   25-25 new nectar lakes will be constructed in each development block

Hathras News: प्रत्येक विकास खंड में होंगे 25-25 नए अमृत सरोवरों के निर्माण

Wed, 05 Apr 2023 12:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 05 Apr 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
25-25 new nectar lakes will be constructed in each development block
कलेक्ट्रेट सभागार में बेसहारा गौवंश के भरण पोषण एवं अन्य व्यवस्थओं को लेकर बैठक लेती डीएम। - फोटो : संवाद
कैंप सभागार में मंगलवार को डीएम अर्चना वर्मा ने जिला ग्राम विकास अभिकरण तथा पंचायतीराज विभाग के जरिए कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने परियोजना निदेशक तथा खंड विकास अधिकारियों को प्रत्येक विकासखंड में 25-25 नए अमृत सरोवरों का निर्माण कार्य कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्व में जो अमृत सरोवर बनाए गए हैं यदि उनमें किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो उन्हें मनरेगा के माध्यम से तत्काल पूर्ण कराने के साथ ही सूखे हुए वृक्षों के स्थान पर नए पौध रोपण कराया जाए। उन्होंने पंचायती राज विभाग को अभियान चलाकर हैंडपंपों का सत्यापन कराने एवं सत्यापन के दौरान खराब पाए गए हैंडपंपों का रिबोर व मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को हैंडपंपों की ग्राम वार सूची तैयार कराने तथा पुस्तकालयों के संचालन हेतु समिति का गठन करते हुए पुस्तकों को डोनेट कराने एवं पुस्तकालय में मासिक पत्रिका व दैनिक समाचार पत्र की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायती राज विभाग को अवशेष ग्राम पंचायतों में खेल के मैदान का निर्माण कराने एवं खेल-कूद प्रतियोगिताएं का आयोजन कराने के निर्देश दिए। कंपोस्ट पिट तथा शोक पिट का निर्माण कराने एवं समस्त ग्राम पंचायतों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कार्य को शत प्रतिशत कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed