फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   22 people from four families of the district stranded in Katra

Hathras News: कटड़ा में जिले के चार परिवारों के 22 लोग फंसे

Thu, 28 Aug 2025 02:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 28 Aug 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
22 people from four families of the district stranded in Katra
जम्मू-कश्मीर के मां वैष्णो देवी धाम में हुए भूस्खलन के बाद जिले के चार परिवारों के 22 लोग कटड़ा में फंस गए हैं। परिजन फोन पर उनकी खैर-खबर लेने में जुटे हैं। इन लोगों ने परिजनों को बताया कि वह बारिश की वजह से कमरे तक से नहीं निकल पा रहे।
विज्ञापन




गांव पापरी निवासी मोहन शर्मा और तरुण शर्मा दोनों भाइयों का परिवार वैष्णो देवी दर्शन के लिए गया हुआ है। तरुण शर्मा वर्तमान में भिवाड़ी में रहते हैं। तरुण की बहन आगरा और मथुरा में रहती हैं। इस परिवार के 22 लोग यात्रा में साथ गए हुए हैं। इस यात्रा में हाथरस के पापरी से मोहन शर्मा, तरुण शर्मा के साथ तनवी, निधि, दिव्यांश, खुशी, वर्षा, मुस्कान, गौरी व अन्य परिजन गए हुए हैं।
विज्ञापन




22 अगस्त को यह सभी लोग दिल्ली से वंदे भारत ट्रेन से कटड़ा गए थे। यहां से दर्शन कर लौट आए। 27 अगस्त को वापसी की ट्रेन थी। ट्रेन रद्द हो गई। फिलहाल यह सभी लोग कटड़ा के एक होटल में रुके हुए हैं। तरुण शर्मा ने बताया कि यहां फिलहाल सभी होटल फुल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




यात्रा बंद होने के साथ ट्रेन भी नहीं मिल रही है। लगातार बारिश के चलते यह लोग कमरे से बाहर निकल नहीं पा रहे हैं। इस कारण होटल में ही जो कुछ खाने को मौजूद है, उसी से काम चलाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि हम लोग जैसे ही उतरकर कटड़ा पहुंचे, वैसे ही वहां हादसा हो गया है। हम सभी सकुशल होटल में ठहरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed