{"_id":"66390c3bc0ec4e4f2802a414","slug":"2190-polling-parties-reached-the-booths-of-hathras-2024-05-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: बूथों पर पहुंचीं 2190 पोलिंग पार्टियां, हाथरस में मतदान 7 मई को, जिले की सीमाएं सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: बूथों पर पहुंचीं 2190 पोलिंग पार्टियां, हाथरस में मतदान 7 मई को, जिले की सीमाएं सील
Mon, 06 May 2024 10:29 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 06 May 2024 10:29 PM IST
सार
हाथरस जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान कराए जाने के लिए 6 मई की सुबह से एमजी पॉलीटेक्निक परिसर में पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, मतदान अधिकारी द्वितीय, मतदान अधिकारी तृतीय पहुंचना शुरू कर दिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मी भी पोलिंग पार्टी के साथ रवाना हुए।
विज्ञापन
मतदान बूथ के लिए रवाना होती मतदान कर्मी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस लोकसभा चुनाव के लिए जिले में 7 मई को तीसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए 6 मई को 2190 पोलिंग पार्टियों को कड़ी सुरक्षा के बीच हाथरस के एमजी पॉलीटेक्निक परिसर व अलीगढ़ की धनीपुर मंडी से रवाना किया गया। पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को भी उनके साथ भेजा गया। देर शाम तक सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट पोलिंग पार्टियों के बूथों पर पहुंचने की रिपोर्ट लेते रहे। बुधवार की सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा, जोकि शाम छह बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान कराए जाने के लिए 6 मई की सुबह से एमजी पॉलीटेक्निक परिसर में पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, मतदान अधिकारी द्वितीय, मतदान अधिकारी तृतीय पहुंचना शुरू कर दिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मी भी पोलिंग पार्टी के साथ रवाना हुए। शाम तक सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियों के साथ पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों ने भी मोर्चा संभाल लिया। खुफिया तंत्र भी सक्रिय हो गया। मतदान कार्मिकों ने सबसे पहले परिसर में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके बाद मतदान कर्मियों ने एकत्रित होकर कागजी कार्रवाई को पूर्ण कर ईवीएम व वीवीपैट को अपने कब्जे में लिया। दोपहर करीब 12 बजे के बाद से पोलिंग पार्टियां अपने अपने बूथों के लिए रवाना होना शुरू हुई। सभी पोलिंग पार्टियां शाम करीब छह बजे तक अपने अपने बूथों पर पहुंचीं। एमजी पॉलीटेक्निक परिसर से जिले के 1295 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया।
विज्ञापन
तपती गर्मी में भी कम नहीं हुआ जज्बा
हाथरस के एमजी पॉलीटेक्निक परिसर में पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान गर्मी पूरे शबाब पर रही, फिर भी मतदान कार्मिकों का जज्बा भी कम नहीं रहा। हालांकि धूप तेज होने के चलते कार्मिक छांव की तलाश में लगे रहे। रवानगी स्थल पर लगे शिविरों में कार्मिकों ने डेरा डाल लिया। यहां तक कि पुलिस व्यवस्था के लिए लगे शिविर, प्रेक्षक शिविर, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों के शिविर में भी कार्मिक धूप से बचने के लिए जमे रहे। रवानगी स्थल पर लगे कूलर भी गर्म हवा फेंक रहे थे। इनकी हवा भी कार्मिकों को नहीं भा रही थी।
विज्ञापन
725 बूथों को होगी वेबकास्टिंग
हाथरस जिला प्रशासन की ओर से इस बार लोकसभा चुनाव के लिए जिले में 81 संवेदनशील व छह अति संवेदनशील बूथ बनाए गए हैं। इन पर अतिरिक्त फोर्स लगाया गया है। जिले में 55 फीसदी बूथों की वेबकास्टिंग कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस हिसाब से जिले में 725 बूथों पर वेबकास्टिंग कराई जा रही है। वेबकास्टिंग के लिए इन सभी बूथों पर नेट डिवाइस के साथ कैमरे लगाए गए हैं। इनकी वेबकास्टिंग का सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट में बने कंट्रोल रूम से देखा जा सकेगा। इसके लिए कार्मिकों की तैनाती इन बूथों पर कर दी गई है। दूसरी ओर वेबकास्टिंग की निगरानी के लिए कलेक्ट्रेट में बनाए गए कंट्रोल रूम पर भी कार्मिकों को तैनात कर दिया गया है।
यह रहेगी फोर्स तैनात
जिले की सीमाएं की गईं सील
मतदान को लेकर जिले की सभी सीमाओं को देर शाम से सील कर दिया गया। सभी सीमाओं पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे। यहां तक कि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा वाहनों को चेकिंग के बाद ही हाथरस की सीमा में प्रवेश दिया गया।
यह रहेगी फोर्स तैनात
- सीआईएसएफ, एसएसबी, पंजाब पुलिस आदि 16 कंपनियां
- पीएसी - दो कंपनियां
- निरीक्षक - 72
- उप निरीक्षक़- 185
- मुख्य आरक्षी व आरक्षी- 2643
- होमगार्ड जवान - 2338
- कुल जवान - 5300
जिले की सीमाएं की गईं सील
मतदान को लेकर जिले की सभी सीमाओं को देर शाम से सील कर दिया गया। सभी सीमाओं पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे। यहां तक कि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा वाहनों को चेकिंग के बाद ही हाथरस की सीमा में प्रवेश दिया गया।