फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   स्वास्थ्य विभाग ने की पोलिंग पार्टियों के इलाज की व्यवस्था दुरुस्त

स्वास्थ्य विभाग ने की पोलिंग पार्टियों के इलाज की व्यवस्था दुरुस्त

Tue, 16 Apr 2019 11:59 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने की पोलिंग पार्टियों के इलाज की व्यवस्था दुरुस्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


जिले में गुरुवार को होने वाले मतदान दिवस पर मतदान कर्मियों की सेहत दुरुस्त रखने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान दिवस पर मतदान कर्मियों की अचानक तबियत खराब होने पर उन्हें समय से उपचार मुहैया कराने के लिए जिला अस्पताल के अलावा सभी सीएचसी व पीएचसी पर स्टाफ, एंबुलेंस और जरूरी दवाओं की व्यवस्था उपलब्ध रखने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए हैं।

सीएमओ ने बताया कि मतदान दिवस से एक दिन पूर्व बुधवार 17 अप्रैल को एमजी पॉलीटेक्निक से रवाना होने के समय समस्त पोलिंग पार्टी को एक मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाएगी। इस किट में बुखार, उल्टी-दस्त, पेट दर्द, शरीर में दर्द, निर्जलीकरण, गैस, जी मिचलाना आदि बीमारियों के निदान के लिए आवश्यक टेबलेट के अलावा पुदीनहरा टेबलेट, ओआरएस पैकेट, ड्रेसिंग के लिए क्रीम, रुई-पट्टी रखी गई हैं।
विज्ञापन


सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को भी मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाएंगी। सीएमओ ने बताया कि एमजी पॉलीटेक्निक में 17 अप्रैल को सुबह पोलिंग पार्टी की रवानगी होगी। 18 अप्रैल की शाम को पोलिंग पार्टी द्वारा ईवीएम आदि जमा कराने के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा मौके पर मेडिकल कैंप लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा आकस्मिक स्थिति के दृष्टिगत एंबुलेंस और जिला अस्पताल, समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों, पैरा मेडिकल स्टाफ सहित आवश्यक दवाईयों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।


सभी सीएचसी व पीएचसी सहित जिला अस्पताल में आवश्यक दवाओं की पूर्ति करा दी गई है। पोलिंग टीमों को दवाओं की किट उपलब्ध करा दी गईं है। सभी मतदान केंद्र धूम्रपान रहित रहेंगे, इसके लिए एक एक बैनर भी दिया गया है। 102 और 108 एंबुलेंस प्रभारियों को भी अलर्ट कर दिया गया है, ताकि इमरजेंसी में तुरंत स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराई जा सके।
-डॉ. बृजेश राठौर, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed