{"_id":"5ba933c7867a557f180c4af8","slug":"21537815495-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन को करेंगे सांसद आवास का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन को करेंगे सांसद आवास का घेराव
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर घेरेंगे सांसद आवास
क्रासर
पेंशन बचाओ मंच की बैठक में शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारियों ने लिया निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर पेंशन बचाओ मंच द्वारा सांसद आवास का 28 अक्तूबर को घेराव किया जाएगा। इसके अलावा 26 नवंबर को संसद मार्च कार्यक्रम की रूपरेखा पर भी बैठक में चर्चा की गई।
आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में अटेवा, एनएमओपीएस पेंशन बचाओ मंच की जिला इकाई की बैठक हुई, जिसमें 28 अक्तूबर को सांसद आवास के घेराव एवं 26 नवंबर को संसद मार्च कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। यहां पर पेंशन बचाओ मंच की कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया। यतींद्र पाठक फार्मासिस्ट सीएचसी मुरसान, प्रशांत शर्मा, गिरिराज किशोर डीपीआरओ विभाग, बृजेश कुमार शर्मा चकबंदी लेखपाल, दीपक सेंगर, देवेंद्र कुमार, सुनील यादव ब्लॉक अध्यक्ष सादाबाद को सर्व सहमति से जिला संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। अमित प्रताप सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष सादाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर जिला संरक्षक अखिलेश यादव, प्रवीन कौशिक, अतुल कुमार वर्मा, उमेश सारस्वत, अमरनाथ यादव, जितेंद्र कौशल, प्रदीप उपाध्याय, विकास कौशिक आदि मौजूद थे।