{"_id":"5b2a98784f1c1b6c4d8b7abb","slug":"21529518200-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसहारों के लिए अपना घर आश्रम में बनेंगे 200 आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसहारों के लिए अपना घर आश्रम में बनेंगे 200 आवास
Updated Wed, 20 Jun 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
श्रीमद् ब्रह्मासाईं स्वर्णिम सेवा संस्थान हाथरस द्वारा संचालित अपना घर आश्रम का प्रथम वार्षिकोत्सव एवं भूमि पूजन का आयोजन 24 जून को सुबह 10 बजे से गांव कैमार जलेसर रोड स्थित अपना घर आश्रम में किया जाएगा।
अपना घर आश्रम के पदाधिकारी डॉ. कपिलेश वार्ष्णेय और सचिव डॉ राजेश शर्मा ने बताया कि अपना घर आश्रम हाथरस में ईश्वर स्वरूप दीनजनों (बेसहारा, असहाय, बीमारजनों) के लिए उपहार स्वरूप 200 आवासीय क्षमता का सदन तैयार होना है, जिसके अंदर आवास के साथ साथ भोजन कक्ष, दवा केंद्र भंडार, सेवा साथी आवास एवं अतिथि गृह आदि का निर्माण किया जाएगा।
इसके भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद राजेश दिवाकर, कार्यक्रम अध्यक्ष डीएम रमाकांत मौर्य, विशिष्ट अतिथि एसपी सुशील घुले मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में अपना घर भरतपुर के मुख्य संरक्षक वीरपाल सिंह, संस्थापिका डॉ. माधुरी भारद्वाज, संस्थापक डॉ. बीएम भारद्वाज मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
आश्रम के पदाधिकारियों ने लोगों से आह्वान किया कि अगर कहीं भी कोई असहाय लावारिस अवस्था में पड़ा तड़प रहा हो या मरणासन्न की स्थिति में हो या अपना पता नहीं बता पा रहे हों तो उन्हें उनके घर (अपना घर आश्रम) में पहुंचाने में सहयोग प्रदान करें।