{"_id":"59c15b954f1c1b8a688b5801","slug":"21505844117-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसई से मिले उपभोक्ता, दोषी कर्मियों पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसई से मिले उपभोक्ता, दोषी कर्मियों पर कार्रवाई की मांग
Updated Tue, 19 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
डार्कजोन में फर्जी नलकूप विद्युत कनेक्शन घोटाले के शिकार हुए हसायन क्षेत्र के काफी उपभोक्ता मंगलवार को फिर अधीक्षण अभियंता से मिले। इन उपभोक्ताओं ने इस घोटाले को अंजाम देने वाले अधिकारियों व विद्युत कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की गई।
उपभोक्ताओं ने कहा कि विद्युत कर्मियों व अधिकारियों ने उन्हें एक साजिश के तहत फंसाया है। उन्हें नहीं पता था कि उन्हें जो कनेक्शन दिए जा रहे हैं, वह फर्जी रूप से दिए जा रहे हैं। इसलिए इस घोटाले में जो भी अधिकारी व कर्मी दोषीं हों, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और निर्दोष उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की जाए।
इधर, महकमे ने इन उपभोक्ताओं से शपथ पत्र मांगना भी शुरू कर दिए हैं, जिससे घोटाले की चल रही जांच में पारदर्शिता आ सके। एसई प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि कुछ गांव के लोग आए थे और नलकूप विद्युत कनेक्शन घोटाले में उनके साथ धोखाधड़ी करने वाले विद्युुत कर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे, जिन्हें जांच के बाद निष्पक्ष रूप से कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।