{"_id":"5cd083a7bdec22071d1bde88","slug":"201557169063-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद के प्रयासों से मले शिया से गायब युवक लौटा वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद के प्रयासों से मले शिया से गायब युवक लौटा वापस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सादाबाद के गांव गढ़ी आशा का एक युवक पवन चौधरी लगभग एक साल पहले किसी कंपनी के माध्यम से रोजगार हेतु मलेशिया गया था। वह किसी कंपनी में कार्य कर रहा था।
दिनांक 17 फरवरी 2019 को मलेशिया से भारत आने के लिए चला था तथा मलेशिया हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद उसने परिवारीजनों से फ़ोन पर वार्ता भी की, लेकिन उसके बाद से ही उसका फ़ोन बंद आने लगा तथा उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया।
इसके बाद परिजन दिनांक 27 फरवरी19 को सांसद राजेश दिवाकर के वसुंधरा एन्क्लेव स्थित कार्यालय पहुंचे थे तथा सांसद को पुरे घटना क्रम से अवगत कराया था।
सांसद ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पत्र लिख युवक का पता लगवाने का आग्रह किया था। अब विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सांसद के पत्र का उत्तर देते हुए युवक के सकुशल भारत वापसी की जानकारी दी । युवक के सकुशल भारत वापसी से परीजनो में ख़ुशी की लहर हैं।