{"_id":"5c797752bdec224bd41e3921","slug":"201551464274-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज शुरू होगी सीबीएसई के विद्यार्थियों की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज शुरू होगी सीबीएसई के विद्यार्थियों की परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिलेभर में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा के लिए छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिन पर आज इंटरमीडिएट के विद्यार्थी परीक्षा देंगे। शहर में चार और सिकंदराराऊ और सादाबाद में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। पहले दिन की परीक्षा में इंटरमीडिएट के 1,769 विद्यार्थी शामिल होंगे।
पिछले कई दिनों से परीक्षा को लेकर थोड़े परेशान चल रहे सीबीएसई के विद्यार्थियों की आज परेशानी दूर हो जाएगी, क्योंकि आज सीबीएसई की परीक्षा इंटरमीडिएट के विद्यार्थी अंग्रेजी की परीक्षा देंगे। सभी केंद्रों पर परीक्षा केंद्र तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस परीक्षा में जिलेभर के 28 विद्यालयों के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 4,269 विद्यार्थी शामिल होंगे। आज इंटरमीडिएट की परीक्षा में 1,769 विद्यार्थी देंगे, जबकि सात मार्च को हाईस्कूल के 2,499 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
सेंट्रल पब्लिक स्कूल सादाबाद के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि आज से परीक्षा शुरू हो रही है। पहले दिन की परीक्षा में इंटरमीडिएट अंग्रेजी का पेपर होगा। विद्यार्थी प्रश्रपत्र को देखकर घबराएं नहीं, पहले पेपर को अच्छे से पढ़ें और फिर सवालों के उत्तर लिखना शुरू करें।
विज्ञापन
ये हैं परीक्षा केंद्र
आरपीएम पब्लिक स्कूल में हाईस्कूल के 266 और इंटरमीडिएट के 317 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के 622 और इंटरमीडिएट के 385 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर में बने परीक्षा केंद्र पर हाईस्कूल के 599 और इंटरमीडिएट के 425 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल में हाईस्कूल के 373 और इंटरमीडिएट के 256 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। अमोलचंद्र पब्लिक स्कूल सिकंदराराऊ में हाईस्कूल के 89 और इंटरमीडिएट के 146 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल सादाबाद में हाईस्कूल के 550 और इंटरमीडिएट के 240 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।