{"_id":"5c797575bdec227376728fc3","slug":"201551463797-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनेक्शन नियमित न कराने वालों पर आज से होगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनेक्शन नियमित न कराने वालों पर आज से होगी रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अवैध नलकूप कनेक्शनों को नियमित नहीं कराने वाले किसानों पर शनिवार से रिपोर्ट दर्ज होगी। विभागीय अधिकारियों ने इसके लिए योजना तैयार कर ली है।
बता दें कि वर्ष 2007 से 2017 के बीच डार्क जोन के बाद बिजली अधिकारियों ने अवैध रूप से फर्जी कनेक्शनों का वितरण कर दिया। स्थानीय स्तर से लेकर विजिलेंस तक जांच की गई। इस दौरान करीब 40 किसानों के खिलाफ जंक्शन थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई।
उसके बाद शासन स्तर से डार्क जोन में लगी रोक को हटा दिया गया। 25 दिसंबर से 28 फरवरी तक कनेक्शनों को नियमित कराने अवधि तय की गई, लेकिन चंद किसानों हीं कनेक्शनों को नियमित कराया है। अब विभाग द्वारा करीब 15 सौ किसानों के खिलाफ बिजली की रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इस मामले में एक्सईएन राजकुमार का कहना है कि जिन किसानों ने कनेक्शनों को नियमित नहीं कराया है, उनके खिलाफ जल्द रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।