{"_id":"5ba53534867a557ecc327b9c","slug":"201537553716-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिले बीएलओ ड्यूटी से मुक्ति, नहीं तो शिक्षामित्र करेंगे सामूहिक बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिले बीएलओ ड्यूटी से मुक्ति, नहीं तो शिक्षामित्र करेंगे सामूहिक बहिष्कार
Updated Fri, 21 Sep 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। आदर्श समायोजित शिक्षक/शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक जिलाध्यक्ष बृजेश वशिष्ठ की अध्यक्षता में पुरानी कलेक्ट्रेट में हुई। संचालन सासनी ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश सेंगर ने किया। यहां शिक्षामित्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर रोष प्रकट करते हुए जल्द ही उच्चाधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराने की सभी ने सहमति जताई। समस्याओं का समाधान नहीं होने पर सामूहिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। मेला श्रीदाऊजी महाराज में 27 सितंबर को होने वाले शिक्षामित्र सम्मेलन की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई।
बैठक में चार नवंबर को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा को ध्यान में रखते हुए शिक्षामित्रों को बीएलओ ड्यूटी से अविलंब मुक्त किए जाने की मांग की गई, अन्यथा सामूहिक बहिष्कार करने का निर्णय लिए जाने की मांग की। बेसिक योजना के शिक्षामित्रों को विगत पांच माह से शासन द्वारा ग्रांट आवंटित नहीं करने के कारण उनको मानदेय नहीं मिलने, सर्व शिक्षा अभियान द्वारा ग्रांट आवंटित होने के बावजूद सिकंदराराऊ, हसायन और मुरसान को छोड़कर अन्य ब्लॉक और नगर क्षेत्र से अभी तक अगस्त माह की उपस्थिति नहीं आने के कारण मानदेय नहीं मिल पाने पर रोष प्रकट किया।
उन्होंने शासन द्वारा सातवें वेतनमान की एरियर की ग्रांट भेजने के बावजूद यथाशीघ्र ब्लॉकों से बिल तैयार कराकर एओ कार्यालय में प्रेषित कराए जाने के लिए ब्लॉक अध्यक्षों से बीआरसी पर संपर्क स्थापित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर पिंकी शर्मा, अंजली तिवारी, हरिओम चौधरी, राजीव शर्मा, अजय तिवारी, विनय भारद्वाज, मुकेश उपाध्याय, अवधेश शर्मा, मीना देवी, अनिल कुमार आदि थे।