{"_id":"5b35337e4f1c1b2e168b4c13","slug":"201530213246-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका ने दिया कर्मियों को डेढ़ करोड़ का एरियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका ने दिया कर्मियों को डेढ़ करोड़ का एरियर
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
नगर पालिका परिषद हाथरस के सफाई, जलकल और सामान्य कर्मचारियों के सातवें वेतनमान की स्वीकृति के फलस्वरूप एक जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2016 तक वेतन अंतर की 50 फीसदी धनराशि कर्मचारियों के खातों में एरियर के रूप में ट्रांसफर करा दी गई। करीब डेढ़ करोड़ की धनराशि एरियर के रूप में कर्मियों को दी गई है।
इस अवधि में सेवानिवृत्त एवं मृतक कर्मचारियों के वेतन अंतर का भुगतान चेक के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका के सभासद प्रदीप शर्मा, प्रमोद शर्मा, रत्नेश चटर्जी एवं पालिका परिषद के सेवानिवृत्त लेखाकर यादव नाथ शर्मा, सामान्य कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष येशूराज शर्मा, मनोज गौतम, सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष राजनलाल, सफाई कर्मचारी नेता दिलीप एवं जलकल कर्मचारी यूनियन की ओर से दीपक पाठक और प्रभुदयाल आदि उपस्थित थे।
चेयरमैन आशीष शर्मा ने समस्त कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों से कहा कि शासन के आदेश के अनुसार इस धनराशि का वितरण 30 जून तक किया जाना था, परंतु पूरे प्रदेश में सबसे पहले हाथरस नगर पालिका ने 28 जून को ही यह धनराशि खातों में भिजवा दी है।
विज्ञापन
कर्मचारी यदि अपना कार्य मेहनत, लगन व ईमानदारी के साथ नहीं करेगें तो उन्हें कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए मजबूर होना पड़ेगा।