{"_id":"5b2fe1584f1c1bf67a8b6efe","slug":"201529864536-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपना घर आश्रम में 200 आवासीय क्षमता के सदन की रखी गई नींव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपना घर आश्रम में 200 आवासीय क्षमता के सदन की रखी गई नींव
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
असहाय लावारिस स्थिति में पड़े तड़प रहे लोगों के लिए जलेसर रोड गांव गढी जैनी परसारा रोड स्थित अपना घर आश्रम में रविवार को 200 आवासीय क्षमता के सदन की नींव रख दी गई। सदन निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के प्रमुख व्यापारियों, उद्योगपतियों व जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर आश्रम में रहने वाले असहाय लोगों को भोजन भी कराया।
अपना घर आश्रम ने अपना प्रथम वार्षिकोत्सव बड़े ही शानदार ढंग से मनाया। मंचासीन मुख्य अतिथि भरतपुर बछहरा अपना घर आश्रम से आए मुख्य संचालक डा. वीएम भारद्वाज, सांसद राजेश दिवाकर, अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान, वीरपाल सिंह सहित अन्य मंचासीन लोगों का अपना घर आश्रम के अध्यक्ष मदन मोहन वार्ष्णेय, सचिव राजेश कुमार शर्मा, उद्योगपति अभय गर्ग, सुमित कुमार जैन लोहिया, पूर्व प्राचार्य डॉ. मोहन लाल जैन, राम कुमार अग्रवाल ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद राजेश दिवाकर ने दीप प्रज्वलित कर किया। सांसद राजेश दिवाकर ने अपना घर आश्रम को रात के समय रोशन करने के लिए एक सोलर लाइट लगवाए जाने की घोषणा की। कार्यक्रम में डॉ. कपिलेश वार्ष्णेय, सुमित कुमार जैन, विजय जैन, राकेश अग्रवाल, राकेश बंसल, श्याम सुंदर सर्राफ, आलोक, डॉ. संजीव अग्रवाल, उमाशंकर जैन, अशोक शर्मा, वीके शांता बहन, भानू अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, ओपी शर्मा आदि मौजूद थे।