फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   2006 People appear in DLed Exam

नौ केंद्रों पर 2006 अभ्यर्थियों ने दी डीएलएड की परीक्षा

Wed, 25 Nov 2020 11:15 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
2006 People appear in DLed Exam
श्री दौलतराम बारहसैनी इंटर कॉलेज स्थित केंद्र से डीएलएड की परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शहर के नौ केंद्रों पर डीएलएड (बीटीसी) गणित विषय की निरस्त हुई परीक्षा बुधवार को हुई। जिसमें 2006 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं 209 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर पर्यवेक्षक मौजूद रहे। सचल दल ने भी केंद्रों पर जाकर परीक्षा की सुचिता को परखा।

उल्लेखनीय है छह नवंबर 2020 को हुई डीएलएड प्रशिक्षण 2018 चतुर्थ सेमेस्टर व 2019 द्वितीय सेमेस्टर की गणित विषय का पेपर लीक हो गया था। जिसे लेकर शासन ने गणित के पेपर को निरस्त कर दिया था। इसी की निरस्त हुई परीक्षा का आयोजन बुधवार को हुआ। इसके साथ ही बीटीसी 2013, 14, 15 के अवशेष अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों की परीक्षा भी इसके साथ संपादित कराई जाएगी। परीक्षा में 2215 परीक्षार्थियों में से 2006 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार व डीआइओएस सुनील कुमार द्वारा गठित सचल दल केंद्रों पर दौड़ लगाते रहे। परीक्षा से संबंधित अधिकारियों ने केंद्रों पर जाकर परीक्षा की सुचिता को देखा। इसके साथ ही कोविड 19 का भी पूरा ध्यान परीक्षा केंद्रों पर रखा गया।
विज्ञापन

इस केंद्र पर इतने परीक्षार्थी होंगे शामिल
परीक्षा केंद्र का नाम उपस्थित परीक्षार्थी गैर हाजिर
सीएलआरएन सेकसरिया इंटर कॉलेज 165 14
बागला इंटर कॉलेज 311 27
सेठ हरचरनदास कन्या इंटर कॉलेज 211 24
श्री रामचंद्र गर्ल्स इंटर कॉलेज 91 18
रामबाग इंटर कॉलेज 265 34
अक्रूर इंटर कॉलेज 344 04
सरस्वती इंटर कॉलेज 310 39
डीआरबी इंटर कॉलेज 309 29
महात्मा गांधी कॉलेज में होगी 171 20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed