फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   20 thousand population faced electricity crisis

Hathras News: 20 हजार की आबादी ने झेला बिजली संकट

Thu, 18 Jul 2024 06:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 18 Jul 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
20 thousand population faced electricity crisis
आगरा रोड मीतई स्थित 220 केवी सब स्टेशन से शहर के जलकल संस्थान और जलेसर रोड स्थित कांशीराम टाउनशिप उपकेंद्र को बिजली देने वाली 33 केवी की लाइन में मंगलवार की रात एक बजे खराबी आ गई। इस कारण दोनों उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों की बिजली ठप हो गई। करीब दो घंटे तक यह इलाके अंधेरे में डूबे रहे। रात्रि तीन बजे खराबी को दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

रात में बिजली ठप होने से करीब 20 हजार की आबादी की नींद में खलल पड़ गया। इस खराबी से शहर के किला गेट, कोठी बेलनशाह, चामड़ गेट, जलेसर रोड, सीयल खेड़ा, तरफरा रोड, चक्की, बाजार, जामा मस्जिद चौराहा, ढकपुरा, मेंडू रोड, भूरापीर, वाटर वर्क्स कॉलोनी, गोशाला रोड, मेंडू गेट, बागमूला चौराह आदि इलाकों की बिजली बाधित रही। आधी रात के बाद बिजली ठप होने से इन इलाकों के बाशिंदों की नींद खराब हो गई। रात में ही पेट्रोलिंग टीम ने लाइन की खराबी को दूर किया। तब जाकर आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

----

मंगलवार की रात को दो घंटे से अधिक बिजली गुल रही। बिजली गुल रहने से रात में चैन से सो भी नहीं सके।
-मुकुल भारद्वाज निवासी किला गेट।
----



पहले से ही बिजली कटौती ने काफी परेशानी बढ़ा रखी है। अब मंगलवार की रात को कई घंटे तक बिजली गुल रही।
-अनूप जैन निवासी चामड़ गेट।
---



पूरी रात बिजली की लुका-छिपी चलती रही। रात में इन्वर्टर भी ठप हो गए। गर्मी के कारण रात में चैन से सो भी नहीं पाए।
-सुरेंद्र वार्ष्णेय निवासी चक्की बाजार।
----



पहले से ही रात और दिन में हो रही अघोषित कटौती ने खासा परेशान कर रखा है। गर्मी में यह सिलसिला तेज होता जा रहा है।
-मंजूर अहमद निवासी कोठी बेलनशाह।
----



220 केवी मीतई उपकेंद्र से निकलने वाली 33 केवी की लाइन में फॉल्ट हो गया। इस कारण रात में कुछ देर के लिए दोनों ही उपकेंद्र से जुड़े इलाकों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। लाइन में आए फॉल्ट को दूर कराकर रात में ही आपूर्ति को बहाल कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संदीप यादव, उपखंड अधिकारी द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed