{"_id":"613a58ad8ebc3ea6b4134cc1","slug":"20-thousand-bjp-people-from-hathras-will-be-involved-in-pm-s-rally-hathras-news-ali272762258","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस से 20 हजार भाजपाई होंगे पीएम की रैली में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस से 20 हजार भाजपाई होंगे पीएम की रैली में शामिल
विज्ञापन
बैठक में मौजूद भाजपाई। विज्ञप्ति
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 सितंबर को अलीगढ़ दौरे और विकास योजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम में आगमन को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ में जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में हाथरस से जिलाध्यक्ष व जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर जिले के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। पीएम के कार्यक्रम में जिले के 15 मंडलों से करीब 200 बसों के जरिये पदाधिकारी व कार्यकर्ता अलीगढ़ जाएंगे। इसे लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देने के साथ तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
बुधवार को हुई बैठक में हाथरस से भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, सांसद राजवीर दिलेर, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने हिस्सा लिया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 14 सितंबर को प्रधानमंत्री द्वारा राजा महेंद्र प्रताप के नाम पर विश्वविद्यालय का शिलान्यास होगा।
विज्ञापन
डिफेंस कॉरिडोर का भी शिलान्यास होगा। क्षेत्र के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य होगा, जिससे लाखों युवाओं को रोजगार मिलने का सुनहरा अवसर मिलेगा। हाथरस से 20 हजार कार्यकर्ताओं को अलीगढ़ ले जाने का लक्ष्य तय किया गया है। यह कार्यकर्ता बसों और निजी वाहनों द्वारा इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।