फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   जिले में 57 केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद

जिले में 57 केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद

Sun, 17 Mar 2019 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
जिले में 57 केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


इस बार जिले में 57 केंद्रों पर गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीद होगी। एक अप्रैल से खरीद शुरू कराने के लिए विभागीय अधिकारी तैयारी में लग गए हैं, लेकिन अभी तक जिले में गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित नहीं हुआ है।

भले ही अभी तक शासन ने गेहूं खरीद का लक्ष्य जनपद को नहीं दिया है, लेकिन जिले में गेहूं खरीद की पूरी तैयारी है। इस बार गेहूं की खरीद 1,840 रुपये प्रति कुंतल में खरीद होगी, जबकि पिछले वर्ष 1,735 रुपये प्रति कुंतल समर्थन मूल्य था। इससे पहले 1,660 रुपये प्रति कुंतल में गेहूं की खरीद हुई थी। मंडी समिति परिसर में खाद्य विभाग का एक और पीसीएफ का एक गेहूं खरीद केंद्र खोला जाएगा।
विज्ञापन


वेबसाइट पर कराना होगा पंजीकरण
खाद्य विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होगा। इसके बिना सरकारी केंद्र पर गेहूं किसान नहीं बेच सकेंगे। पुराने किसानों को निर्धारित वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण का नवीनीकरण कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छनाई, उतराई के 20 रुपये प्रति कुंतल पहले देने होंगे
इस बार किसान को केंद्र पर गेहूं की छनाई और उतारी के रूप में 20 रुपये प्रति कुंतल के हिसाब से धनराशि जमा करानी होगी। यह धनराशि किसान को गेहूं की समर्थन मूल्य के साथ 1,840 और 20 रुपये उसके खाते में पहुंच जाएगी।


गेहूं खरीद के लिए जिले में 57 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें पीसीएफ के 47, खाद्य विभाग के चार, यूपी स्टेट एग्रो के दो, कर्मचारी कल्याण निगम का एक, भारतीय खाद्य विभाग का एक, यूपीएसएफसी के दो और उत्तर प्रदेश राज्य खाद्य आवश्यक वस्तु निगम के दो केंद्र हैं। एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी।
-अशोक कुमार, खाद्य एवं विपणन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed