फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   जिला प्रशासन ने एसडीएम एवं समाजसेवीओं को किया सम्मानित

जिला प्रशासन ने एसडीएम एवं समाजसेवीओं को किया सम्मानित

Mon, 28 Jan 2019 12:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने एसडीएम एवं समाजसेवीओं को किया सम्मानित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन


सासनी। गणतंत्र दिवस के मौके पर तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम में डीएम डॉ. रमाशंकर मौर्य, एडीएम रेखा एस चौहान और सीडीओ एसके सिंह ने पराग डेयरी में बनी अस्थायी गोशाला में पशुओं के लिए चारे-पानी का इंतजाम करने में सहयोग देने वालों को सम्मानित किया। गोशाला की देखरेख करने वाले एसडीएम नीतिश कुमार सिंह को भी सम्मानित किया।


पराग डेयरी परिसर को अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल के रूप में विकसित किया गया था। इसकी देखरेख और संचालन की जिम्मेदारी एसडीएम नीतिश कुमार सिंह को सौंपी गई थी। व्यवस्था करने वाले करीब 38 समाजसेवी लोगों को गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिनमें कन्या गुरुकुल की मुख्य अधिष्ठात्री डॉ. पवित्रा, ब्लॉक प्रमुख पति अर्जुन सिंह, सपा नेता महेंद्र सिंह सोलंकी, राजेश शर्मा, शिवांग कोल्ड, भाविनी कोल्ड, श्रीहरि कोल्ड, कान्हा कोल्ड, विधायक हरीशंकर माहौर, रोटरी क्लब सासनी, मुन्नालाल रावत, आनंद एग्रो, अमित बंसल, नेत्रपाल सिंह, हरीशंकर वार्ष्णेय, पिंकी हवाई चप्पल, मनोज श्रोतिय, सीमेक्स स्कूल, सुमित प्रधान तिलौठी, प्रभाकर चौधरी, बंटी प्रधान, पशु चिकित्साधिकारी आरके गुप्ता, लालता प्रसाद चेयरमैन, कुलदीप सिंह आदि शामिल हैं। कार्यक्रम में जिले के समस्त एसडीएम एवं प्रभारी तहसीलदार मनोज वार्ष्णेय मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed