{"_id":"5ba7d5b4867a557f551a1c61","slug":"191537725876-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के शुभारंभ पर लाभार्थियों को बांटे गोल्डन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के शुभारंभ पर लाभार्थियों को बांटे गोल्डन कार्ड
Updated Sun, 23 Sep 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जन आरोग्य योजना के शुभारंभ पर बांटे गोल्डन कार्ड
क्रासर
एबीजी हॉस्पिटल में पीएम का कराया सजीव प्रसारण
अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के शुभारंभ के अवसर पर अलीगढ़ रोड स्थित एबीजी हॉस्पिटल में पीएम का सजीव प्रसारण किया गया। अतिथियों ने लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित किए।
पीएम के कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के बाद डीएम डॉ. रमाशंकर मौर्य ने कहा कि इस योजना के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधा का लाभ लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस योजना का जिला स्तर पर अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि जिले के अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके। योजना के तहत किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सीएमओ से संपर्क करने के तथा योजना के प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात अतिथियों ने एबीजी हास्पिटल में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत स्थापित कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर सांसद राजेश कुमार दिवाकर, विधायक हरीशंकर माहौर, नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा, जिलाध्यक्ष गौरव आर्य आदि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।