फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   दो माह से पेयजल आपूर्ति बाधित होने पर भड़के लोग

दो माह से पेयजल आपूर्ति बाधित होने पर भड़के लोग

Mon, 18 Jun 2018 12:20 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
दो माह से पेयजल आपूर्ति बाधित होने पर भड़के लोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्र खाती खाना में पिछले तीन माह से जलापूर्ति नहीं होने से लोगों में नगर पालिका प्रशासन के प्रति गुस्सा है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका व जलकल संस्थान के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

लोगों ने कहा कि यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो चेयरमैन आवास और नगर पालिका का घेराव कर आंदोलन किया जाएगा। लोगों का कहना था कि खातीखाना में पिछले दो माह से जल आपूर्ति नहीं हो रही है। दो हैंडपंप भी खराब पड़े हैं।
विज्ञापन


भीषण गर्मी के क्षेत्रीय लोगों को इधर, उधर भटकना पड़ रहा है। विद्युत आपूर्ति कई घंटे के लिए बाधित होने पर क्षेत्र में पानी के लिए हाहाकार मच जाता है। पूर्व में भी कई बार चेयरमैन, ईओ व जलकल संस्थान के जेई से शिकायत की गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में सुनील, प्रेम चंद्र, गुलाब, मूल चंद्र, राजकुमार, पदम कुमार, विपिन कुमार, धीरज, पुनीत, मनोज, कांती देवी, सरोज, लता शर्मा, लज्जा देवी, माला शर्मा, रजनी, शोभा, कान्हा आदि शामिल थे।

---
- खातीखाना में पेयजल आपूर्ति की लाइनें चौक हो गई हैं। इस वजह से क्षेत्र में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। नई पाइप लाइन डाले जाने का शीघ्र ही काम शुरू कराया जाएगा। खराब हैंडपंप को ठीक कराने के लिए जेई को निर्देशित कर दिया गया है।
- स्वदेश आर्य, अधिशासी अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed