फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   19 buses of Hathras depot went for election passengers faced trouble

Hathras News: हाथरस डिपो की 19 बसें गई चुनाव में, यात्री झेल रहे परेशानी

Tue, 02 May 2023 12:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Tue, 02 May 2023 12:06 AM IST
सार

हाथरस डिपो में वर्तमान 68 बसें है। यह बसें लोकल व लंबे मार्गाें पर संचालित होती हैं। अब निकाय चुनाव में हाथरस डिपो से 19 बसें सोमवार को चली गईं। इस कारण आगरा-अलीगढ़ आदि मार्गाें पर सफर करने वाले यात्रियों को बस स्टैंड व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर वाहनों का काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन
19 buses of Hathras depot went for election passengers faced trouble
कम बसों के कारण सीट के लिए मारामारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस डिपो की बस में सफर करने वाले यात्रियों को पांच मई तक दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। हाथरस डिपो की 19 बसें चुनाव के लिए पड़ोसी जिलों में पुलिस बल व होमगार्ड को लेकर रवाना हो गई। इस वजह से यात्री काफी परेशान दिखे।

विज्ञापन


हाथरस डिपो में वर्तमान 68 बसें है। यह बसें लोकल व लंबे मार्गाें पर संचालित होती हैं। अब निकाय चुनाव में हाथरस डिपो से 19 बसें सोमवार को चली गईं। इस कारण आगरा-अलीगढ़ आदि मार्गाें पर सफर करने वाले यात्रियों को बस स्टैंड व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर वाहनों का काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। बाद में यात्रियों को अन्य वाहनों से गंतव्य की दूरी तय करनी पड़ी। हाथरस डिपो की बसें भीड़ के आगे नजर नहीं आईं। इसे लेकर यात्रियों में गुस्सा दिखा।
विज्ञापन


काफी देर से अलीगढ़ के लिए बस का इंतजार कर रहे हैं। बस न होने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोडवेज यात्रियों की समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। -श्यौराज सिंह, यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन

एक तो वैसे हाथरस डिपो की बसें काफी पुरानी हैं। अब यहां बस हीं नजर नहीं आ रही हैं। इस कारण आगरा की दूरी तय करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अब सहालग भी चल रही है।

-हेमंत यात्री
काफी देर से आगरा जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे हैं। बस न होने के कारण काफी परेशानी हो रही है। हाथरस डिपो को यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए बसों का इंतजाम करना चाहिए। -कुनाल, यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed