फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   बस्ती के अधिवक्ता की हत्या से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने की नारेबाजी

बस्ती के अधिवक्ता की हत्या से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने की नारेबाजी

Fri, 01 Mar 2019 11:50 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
बस्ती के अधिवक्ता की हत्या से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने की नारेबाजी
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन

बस्ती जिले के अधिवक्ता जयनारायण यादव की हत्या से सादाबाद के अधिवक्ताओं में आक्रोश गहरा गया। अधिवक्ताओं ने परिसर में नारेबाजी प्रदर्शन करते हुए अधिवक्ता जयनारायण के हत्यारों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग शासन से की। अधिवक्ता की मौत पर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई।

दी बार एशोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र पाराशर ने कहा कि प्रदेश के अधिवक्ता सुरक्षित नहीं हैं। अधिवक्ताओं पर आए दिन हमले हो रहे हैं। शासन प्रशासन को अधिवक्ताओं की सुरक्षा पर ध्यान देना होगा। अधिवक्ताओं की सुरक्षा केहित मेें कदम उठाने चाहिए। सचिव राजेश आर्य ने कहा कि अधिवक्ताओं पर लगातार हमले हो रहे हैं, लेकिन शासन प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


इस दाउैरान एक शोक सभा भी हुई, जिसमें मृतक जयनारायण यादव एडवोकेट की नृशंस हत्या पर गहरा शोक जताया गया। सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। इस मौके पर डीपी सिंह, दलवीर सिंह, जेके शर्मा, वीपी शर्मा, शशिपाल सिंह सिसौदिया, कुंजल सिंह, बहादुर सिंह, बादाम सिंह, अनिल दीक्षित, अखिलेश सिंह, नरेंद्र सिंह, मुकेश तिवारी, देवस्वरूप पाराशर, जयपाल सिंह, मनोज चौधरी, अजीत सिंह, अनिल पाराशर, सतेंद्र पाराशर, अनिल दीक्षित, दीपक दीक्षित आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed