{"_id":"5c79757cbdec2256b8080c78","slug":"181551463804-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की बैठक में हुआ हाथरस केंद्रीय विद्यालय निर्माण कराने का निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली की बैठक में हुआ हाथरस केंद्रीय विद्यालय निर्माण कराने का निर्णय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पुरानी कलेक्ट्रेट में केंद्रीय विद्यालय भवन निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। दिल्ली में एचआरडी मिनिस्टर और केवीएस चेयरमैन प्रकाश जावड़ेकर, केवीएस वाइस चेयरमैन आरसी मीणा, अपर आयुक्त प्रशासन और सदस्य सचिव केवी संगठन एवं अधिशासी मंडल दिल्ली सौरभ जैन की देखरेख में 20 फरवरी को बैठक हुई। पुरानी कलेक्ट्रेट की भूमि पर केवी की नई बिल्डिंग बनाने का भी निर्णय लिया गया।
केवी संगठन एवं अधिशासी मंडल के सदस्य/सचिव सौरभ जैन ने 28 मार्च को पत्र में कहा गया है कि हाथरस में पुरानी कलेक्ट्रेट में नई बिल्डिंग का निर्माण शुरू कराया जाए। ये बात भी बहुत ही खेदजनक है कि केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय, केवी संगठन और केंद्रीय मंत्री, स्थानीय विद्यालय प्रशासन नई बिल्डिंग निर्माण के लिए गंभीर हैं, लेकिन स्थानीय जिला प्रशासन का रवैया बहुत ही सुस्त है।
बच्चों के अभिभावकों ने कई बार कलेक्ट्रेट पर धरना दिया है। डीएम से मिलकर भी पुरानी बिल्डिंग में संचालित सभी सरकारी कार्यालयों को कहीं और शिफ्ट कराए जाने की मांग उठाई, लेकिन अभी तक जिला प्रशासन ने कोई कार्यवाही नहीं की। फिलहाल केंद्रीय विद्यालय शहर से (आठ किमी दूर टुकसान स्थित मॉडल स्कूल में संचालित है। बच्चों को शहर से दूर अपने निजी संसाधनों से इतनी दूर पढने जाना पड़ रहा है। बच्चों के साथ अभिभावक भी परेशान हैं।