फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   आलू बीज की 2500 कुंतल की पहली खेप आई

आलू बीज की 2500 कुंतल की पहली खेप आई

Mon, 01 Oct 2018 12:46 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
आलू बीज की 2500 कुंतल की पहली खेप आई
हेडिंग-
विज्ञापन

आलू बीज की 2500 कुंतल की पहली खेप आई
क्रासर-
उद्यान विभाग द्वारा किसानों बीज का किया जाएगा वितरण
आवेदन करने वाले किसानों को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा चयन
अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस। उद्यान विभाग ने आलू का बीज किसानों को उपलब्ध कराने की तैयारी कर ली है। 2500 कुंतल आलू के बीज की पहली खेप विभाग को मिल गई है। जिसे लेकर किसानों से आवेदन मांगे जा रहे हैं।

वर्ष 2018.19 के लिए निदेशक उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग उत्तर प्रदेश से कुफरी बहार, कुफरी सूर्या, कुपुरी चिप्सौना, आनंद, गरिमा, ख्याति, पुखराज, सदाबहार प्रजाति के 2500 कुंजल बीज का आवंटन प्राप्त हुआ है। जिसकी कीमत आधारित प्रथम सीड साइज 2480 रुपए, द्वितीय सीड साइज 2240 रुपए, प्रथम ओवर साइज 2220 रुपए, द्वितीय ओवर साइज 1940 रुपए सीड साइज टुथफु ल 2110 रुपए प्रतिकुंतल है। जिला उद्यान अधिकारी गमपाल सिंह ने बताया कि इच्छुक किसान आलू बीज प्राप्त करने के लिए जिला उद्यान अधिकारी के नाम प्रार्थना पत्र में आलू की प्रजाति और उसके साथ पहचान पत्र की छाया प्रति, खेत की फर्द, खतौनी लगाकर मोबाइल नम्बर लिखकर 15 अक्टूबर तक कार्यालय में जमा करा दें। चिप्सोना-1 और सूर्या आलू बीज नगद मूल्य पर दिया जाएगा। इसके लिए आलू बीज प्रमाणीकरण संस्था अलीगढ़ में पंजीकरण करना होगा। किसान का चयन प्रथम आवक, प्रथम पावक के आधार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed