फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   कुछ मुद्दों की वजह से भारत-पाकिस्तान मैच रोकना सही नहीं- मोहम्मद समी

कुछ मुद्दों की वजह से भारत-पाकिस्तान मैच रोकना सही नहीं- मोहम्मद समी

Sun, 23 Sep 2018 11:46 PM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
कुछ मुद्दों की वजह से भारत-पाकिस्तान मैच रोकना सही नहीं- मोहम्मद समी
---अन्य केंद्र---
विज्ञापन


भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने रखी बेबाक राय
हेडिंग
कुछ मुद्दों की वजह से भारत-पाक मैच रोकना सही नहीं
क्रासर
पत्नी से चल रहे विवाद पर चुप्पी साध गए भारतीय क्रिकेटर
अमर उजाला ब्यूरो

हाथरस। भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी का कहना है कि क्रिकेट प्रेमी भारत पाक मैच सबसे ज्यादा देखते हैं, इसलिए कुछ मुद्दों की वजह से मैच को रोका नहीं जाना चाहिए। वह यहां मेला श्रीदाऊजी महाराज में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे और पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि अधिकारी इन मैचों को लेकर तीसरा रास्ता भी निकाल सकते हैं। भारत या पाकिस्तान में मैच कराने की जगह आयोजक अन्य देशों में मैच करा सकते हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होेंने कहा कि विश्वकप को लेकर तैयारियां चल रही हैं। अभी कई सीरीज होंगी। अगर टीम में जिम्मेदारी मिलती है तो उसे वह बखूबी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि विश्व कप से पहले आईपीएल खेला जाएगा। इसके लिए तैयारी की जा रही है। मोहम्मद शमी ने बताया कि मैचों को लेकर वह अपनी फिटनेस का विशेष ध्यान रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से भी खिलाड़ी क्रिकेट में निकल सकते हैं, बशर्ते उन्हें सही तरीके से मदद मिल सके। हाल ही में गेंदबाज मोहम्मद शमी अपनी पत्नी से विवाद को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। जब पत्रकारों ने इस मसले पर सवाल पूछने की कोशिश की तो मोहम्मद शमी चुप्पी साध गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed