{"_id":"5ba694b7867a557ed1019419","slug":"181537643703-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर उपवास पर रहे अवर अभियंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर उपवास पर रहे अवर अभियंता
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
मांगों को लेकर उपवास पर रहे अवर अभियंता
ओढ़पुरा पर हुआ एक दिवसीय सत्याग्रह कार्यक्रम
हाथरस। राज्य विद्युत जूनियर इंजीनियर्स के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को जिलेभर के जेई एक दिवसीय उपवास के साथ सत्याग्रह पर रहे। चेतावनी दी गई कि यदि कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 27 सितंबर को मुख्य अभियंता कार्यालय पर सामूहिक सत्याग्रह उपवास करेंगे।
अवर अभियंता का ग्रेड पे 4,600 रुपये और प्रारंभिक वेतन 12,540 को प्रभावी तिथि एक जनवरी 2006 से किया जाए। अवर अभियंताओं को कॉरपोरेशन के आदेश संख्या 91 के अनुसार समय वृद्ध वेतनमान की व्यवस्था की जाए। दोषपूर्ण सहायक अभियंता सूची को पुन: ठीक किया जाए। पुरानी पेंशन योजना को बहाल, रिक्त स्थानों भर्ती, ठेके के द्वारा अवर अभियंता, सहायक अभियंता की भर्ती को रद किया जाए। अध्यक्ष शेर सिंह, एसडीओ हरिओम सोनी, डीके शर्मा, पीयूष सारस्वत, देवेंद्र सिंह बघेल, संजीव शर्मा, एपी सिंह, जीपी भास्कर, नागेंद्र सिंह, बृजेश, मुकेश गौतम, हरी सिंह, बच्चन सिंह, गौरव शर्मा, रामबाबू, सुरेश चंद्र, अनिल कुमार, प्रदीप कुमार, ललित यादव थे।