फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   18 pesticide vendors licenses suspended

Hathras News: 18 कीटनाशक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित

Sun, 25 Feb 2024 12:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 25 Feb 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
18 pesticide vendors licenses suspended
कीटनाशक की दुकान पर छापा मारते कृ​षि विभाग के अधिकारी।  स्रोत : विभाग - फोटो : Samvad
जिले में शनिवार को कीटनाशक विक्रेताओं के छापा मारा गया। इनके यहां से दो कीटनाशक के नमूने लिए गए। अनियमितता मिलने पर 18 विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए। कार्रवाई से कीटनाशक विक्रेताओं में खलबली मची रही।
विज्ञापन




जनपद में किसानों को उच्च श्रेणी के गुणवत्तायुक्त कीटनाशक रसायन प्राप्त कराए जाने के लिए शासन के निर्देश पर निजी क्षेत्र में जारी लाइसेंसधारक कीटनाशी बिक्री केंद्र और थोक एवं फुटकर विक्रेताओं के यहां छापा मारा गया। उप कृषि निदेशक और मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी ने तहसील सिकंदराराऊ, जिला कृषि अधिकारी और सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधकसहकारिता ने तहसील सादाबाद तथा जिला कृषि रक्षा अधिकारी और सहायक निदेशक मत्स्य ने तहसील सदर और सासनी में कार्रवाई की।
विज्ञापन




संयुक्त टीम ने समस्त तहसीलों के कीटनाशी विक्रेता संस्थागत, निजी थोक व फुटकर विक्रेेताओं के अभिलेखों का संयुक्त टीम ने स्टॉक से मिलान किया।




टीम ने तहसील सादाबाद और तहसील सासनी से एक-एक नमूना लिया। दोनों नमूनों को जांच के लिए उर्वरक एवं कीटनाशी गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला भेजा गया है। निरीक्षण के समय लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टार आदि अभिलेख नहीं दिखाने पर एवं प्रतिष्ठान बंद होने पर तहसील सासनी क्षेत्र में 10 और तहसील सदर क्षेत्र आठ 8 कीटनाशी विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन





इन विक्रेताओं की दुकानें हुई निलंबित
पाठक बीज भंडार लोहर्रा सासनी, सर्वेश बीज भंडार अलीगढ़ रोड सासनी, न्यू बांकेबिहारी बीज भंडार, केपी एग्रो प्रोक्शन विघैपुर सासनी, गोगाजी खाद भंडार ऊतरा, मां भगवती किसान सेवा केंद्र लुटसान, न्यू सचिन कृषि रक्षा केंद्र कौमरी, गोस्वामी बीज भंडार सासनी, ठेनुआं कृषि सेवा केंद्र मुरसान, किसान कृषि सेवा केंद्र, नमन फर्टिलाइजर्स इगलास रोड, जय शिव कृषि सेवा केंद्र इगलास रोड, मोहित कृषि सेवा केंद्र ओढ़पुरा, सेंगर खाद भंडार गंगचौली, युग इंटरप्राइजेज इगलास रोड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed